Move to Jagran APP

Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उच्च का चंद्रमा उन्नति दायक और बेहद सकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 09:39 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उच्च का चंद्रमा उन्नति दायक और बेहद सकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है।

loksabha election banner

जानिए अपना राशिफल

मेष- आज शुभ समाचार आपका इंतजार कर रहा है। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। आसजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ - करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आपके पुराने सम्बन्धो को प्रगाढ़ करेगा। आपके जीवन साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। मौज मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरुर दिलाएंगे। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए भगवान गणेश की पूजा करें।

मिथुन - धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है, और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन अधिकांश खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। दोस्त आपका परिचय किसी खास इंसान से कराएंगे, जो आपके सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन है। परिवारिक सुख के लिए आज आंवला का सेवन करें।

कर्क - आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवन के नए रंगों से आपका परिचय होगा। आज कोई कीमती वस्तु चोरी होने की संभावना रहेगी, इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरूरत है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। वैवाहिक जीवन बेहतरीन है। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए सफेद बस्त्र अधिक पहने।

सिंह - किसी भी ऐसे काम से बचें ,जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की जरूरत हो, पर्याप्त आराम भी करें। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें, धन हानि होने की संभावना है, इसलिए अपनी योजनाओं को सावधानी से तय करें। यह दिन आपके जीवन साथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। ठंडे पानी पीने से बचें। चमेली का तेल, सिंदूर, चांदी का वर्क का चोला हनुमान जी को चढाये, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या - आज आपके भाई बहन आप से आर्थिक मदद मांग सकते हैं, और उनकी मदद करके आप खुद दबाव में आ सकते हैं।हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुजरने के बाद आपको अब कुछ राहत का अहसास होगा। तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

तुला - जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज के दिन आपको धन हानि होने की संभावना है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज दूसरों की राय को गौर से सुनिए, आपके लिए लाभकारी होगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज स्थिति बेहतर है। मस्तक पर केसर का तेल लगाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। कोई चिट्ठी या ईमेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। घर का कोई सदस्य आज आप के खिलाफ बातें कर सकता है जिससे, आपकी भावनाएं आहत होंगी। अपनी सेहत के बारे में जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें, निश्चिंता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। शिवजी की पूजा करें ,तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु - कई लोग आज आपकी तारीफ कर सकते हैं, आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आज काम तनाव भरा और थकाऊ होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़ भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। थोड़ी सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। आज किसी कोडी, गूंगे, बहरे व्यक्ति की मदद करें, आर्थिक लाभ होगा ।

मकर - घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालत थोड़े तंग हो सकते हैं। घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे। मौज मस्ती की यात्रा और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। और सुकून भी देंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

कुम्भ - आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वह आपसे बहुत खुश नहीं होंगे ,चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। रोमांस का झटका लगेगा। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए। स्थिति को बेहतर करने के लिए गुरु अथवा पिता को गुलाबी रंग के वस्त्र भेंट करें।

मीन - आपके बच्चों के लिए योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी जरूरत भी है। अपने मित्रों को सहयोगी बनाए। तो आनंद दोगुना हो जाएगा। चांदी का टुकड़ा, चांदी का सिक्का जेब में रखने से धन की वृद्धि होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.