Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर गतिशील है अर्थात चंद्रमा बरेली की राशि से सप्तम भाव में स्थित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद ही उर्जा कारक और उन्नति दायक माना गया है।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर गतिशील है अर्थात, चंद्रमा बरेली की राशि से सप्तम भाव में स्थित है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद ही उर्जा कारक और उन्नति दायक माना गया है। ऐसे में भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल से जुड़े व्यापारियों को चंद्रमा बहुत ही सुभ दायक है। आज इलेक्ट्रिकल का सामान, भूमि, भवन, वाहन, लोहा, केमिकल खरीदना अत्यंत लाभदायक रहेगा। कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासनिक तंत्र भी फायदे में रहेगा, यानी विकास कार्यों की गति में तेजी आएगी।
आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए छाता, कंबल, उड़द, सरसों का तेल किसी गरीब व्यक्ति को दान करें ।रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा अपने ऊपर से 7 बार उतारकर पीपल के वृक्ष में गाडे, और सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख प्रज्वलित कर शनिदेव का ध्यान करें।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष
दिन - शनिवार
तिथि - अष्टमी तिथि
नक्षत्र - जेष्ठा नक्षत्र
योग - वज्र योग
करण - बालव करण प्रातः 6:59 तक उपरांत कौलव करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:01 से 9:28 तक
चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:24 से शाम 4:47 तक
लाभ का चौघड़िया शाम 6:14 से रात्रि 7:46तक
आज का राशिफल
मेष - अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के कामकाज के हिसाब से अच्छा दिन है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज हर मुश्किल का आसानी से सामना कर सकते हैं। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इत्र, खुशबू का इस्तेमाल करने से लाभ होगा।
वृषभ - दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी ।आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आई है, आज वह पैसे के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज विशेष दिन है। सफेद मिष्ठान्न खाने -खिलाने से लाभ होगा।
मिथुन - अपने गुस्से पर काबू रखें, और ऑफिस में सब के साथ अच्छा व्यवहार करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर आप ना चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन आज का समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। भगवती को लाल फूलों की माला पहनाने से लाभ होगा।
कर्क - जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। सहकर्मी कई अहम मुद्दों को लेकर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करना लाभकारी रहेगा।
सिंह - आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। परिवार में किसी की सेहत को लेकर आप चिंता में पड़ सकते हैं। कोई दोस्त रिश्तेदार या पड़ोसी की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। गंगाजल को घर में छिड़कने से लाभ होगा।
कन्या - दिन की शुरुआत में आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है, जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। खाली समय में आज आप कोई खेल खेल सकते हैं, या जिम जा सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवन साथी से तकरार मुमकिन है। काम का बोझ आज कुछ तनाव और खींझ की वजह बन सकता है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं लाभ होगा।
तुला - मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी ।थोड़ा विश्राम करें ,और काम के बीच -बीच में जितना हो सके उतना आराम करते रहे। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो सके अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आप सारी पुरानी दुविधा खत्म करने में भी सफल रहेंगे। आज अपने प्रेमी के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। पीला रुमाल जेब में रखे लाभ होगा ।
वृश्चिक - जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है, जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे, हालांकि वरिष्ठो से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से आज का दिन बड़ा आनंद भरा होगा। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी साबित होगा।
धनु - आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के जरिए फायदा होगा। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। शब्दों को सोच समझकर आज बोलने की जरूरत है। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका जीवन साथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं लाभ होगा।
मकर - आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरीके से आपका साथ देगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें, और जरूरत से ज्यादा खर्च भी ना करें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होगी। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से लाभ होगा।
कुम्भ - कोई चिट्ठी या ईमेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आपके पास आज अपनी क्षमता को दिखाने के मौके होंगे। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। खास लोग ऐसे किसी भी योजना में रुपए लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसकी संभावना नजर आए और विशेष हो। सूर्य देव को रोली डालकर जल चढ़ाएं लाभ होगा।
मीन - आज आपको धन अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। नई साझेदारी आज के दिन फलदाई रहेगी। आज आपका मन शांत होगा, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। गुरुदेव की आराधना इष्ट देव की पूजा बहुत ही लाभकारी होगी।