Move to Jagran APP

Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर गतिशील है अर्थात चंद्रमा बरेली की राशि से सप्तम भाव में स्थित है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति कारक माना जाता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 10:00 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर गतिशील है अर्थात, चंद्रमा बरेली की राशि से सप्तम भाव में स्थित है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति कारक माना जाता है। भूमि, वाहन, इलेक्ट्रिकल मेडिकल से जुड़े व्यापारियों की किस्मत चमकेगी ।आज के दिन इलेक्ट्रिक का सामान, भूमि और वाहन खरीदना बेहद ही प्रगतिशील होगा। साथ ही कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर भी चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा, और यह जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए श्वेत वस्त्र धारण करें, और सफेद चीजों का दान करना उन्नति कारक होगा। वहीं स्वास्थ्य लाभ के लिए मां भगवती पर अनार चढ़ाएं, और लाल पुष्पों की माला पहनाए।

prime article banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - सप्तमी तिथि

नक्षत्र - अनुराधा नक्षत्र

योग - हर्षण योग

करण - बिष्ट भद्र करण प्रातः 8:53 तक उपरांत बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:34 से 10:57 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:24 से 1:51 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:46 से 6:14 तक

आज का राशिफल

मेष - व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं। अपनी जुबान पर काबू रखें। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आपके माता-पिता आपके फिजूलखर्ची को देखकर आज नाराज हो सकते हैं। आज ऊर्जा का स्तर मध्यम रहेगा। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाना आपकी उर्जा को बढ़ाएगा।

वृषभ - आज अगर आप सूझबूझ से काम ले तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। दोस्त और जीवन साथी आराम तथा खुशी देंगे। कामकाज में आ रहे बदलाव के कारण आपको लाभ मिलेगा। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक हो सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन - कुछ जरूरी योजना क्रियान्वित होंगी, और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुंचाएगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं ।वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। हिजड़े को दान करने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

कर्क - प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा ।आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। साथ ही आपको अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी तकलीफ महसूस होगी। आपका दिमाग कामकाज की उलझन में फंसा रहेगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। भोजन में पीली वस्तुओं का सेवन करना लाभकारी होगा।

सिंह - अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्र की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे हैं झगड़ों को सुलझाले, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए, लेकिन कोई अजनबी नोकझोंक की वजह भी बन सकता है। गंगाजल को घर में छिड़कना लाभकारी साबित होगा।

कन्या - जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था, आज ने नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आज सट्टेबाजी से दूर रहें। आज ऐसी परियोजना शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाए। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें शोहरत और पहचान मिलेगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तो पर गलत असर डाल सकता है। देवी माता पर अनार चढ़ाने से लाभ होगा।

तुला - जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपका वर्चस्व बादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। जीवन साथी की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। पीला रुमाल जेब में रखें लाभ होगा।

वृश्चिक - आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका बटुआ खोने की संभावना रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। आज खाली वक्त बेकार के कामों में खराब हो सकता है। मतभेदों की एक लंबी श्रंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने में मुश्किल आएगी। गाय को हरा चारा खिलाएं, लाभ होगा।

धनु - नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूल खर्चे के कारण धन पर्याप्त नहीं होगा। कामकाज की नजरिया से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। माथे पर केसर का तिलक लगाना लाभकारी होगा।

मकर - दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो, लेकिन शाम के वक्त आपका धन खर्च हो सकता है, जिससे आप परेशानी में आ सकते हैं। आज दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। आपका कम्युनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। गरीबों की सहायता करना आपकी उर्जा को बढ़ाएगा।

कुम्भ - आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान हो जाएगा। घर का कुछ समय से चलता आ रहा कामकाज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। कामकाज में आ रहे बदलाव के कारण आपको लाभ होगा। आज दिमागी कसरत मुमकिन है अपने ऊर्जा स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए आज आराम करें। घर से निकलते वक्त आंवला खाकर निकले, लाभ होगा।

मीन - जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें, उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। आज किसी से किसी तरह का कोई वादा ना करें। उससे आपका व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है। जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। देवी माता को गुलाब की माला चढ़ाने से लाभ होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.