Move to Jagran APP

Bareilly Summer Alert News : सावधान ! गर्मी से सूखेंगे बरेली वासियों के हलक, विभाग ने नहीं किया कोई इंतजाम

Bareilly Summer Alert News दिन में प्रचंड गर्मी ने आहट दे दी है ऐसे में लोगों के हलक सूख जाएंगे। वजह नगर निगम ने अब तक लोगों की प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं किए हैं। शहर में हैंडपंप नहीं लगे हैं और जहां लगे है वह सूख चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST)
Bareilly Summer Alert News : सावधान ! गर्मी से सूखेंगे बरेली वासियों के हलक, विभाग ने नहीं किया कोई इंतजाम
Bareilly Summer Alert News : सावधान ! गर्मी से सूखेंगे बरेली वासियों के हलक, विभाग ने नहीं किए इंतजाम

जेएनएन, बरेली। Bareilly Summer Alert News : दिन में प्रचंड गर्मी ने आहट दे दी है, ऐसे में लोगों के हलक सूख जाएंगे। वजह, नगर निगम ने अब तक लोगों की प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं किए हैं। शहर में हैंडपंप नहीं लगे हैं और जहां लगे है वह सूख चुके हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के अफसरों के दावे गर्मी आते ही खोखले दिखाई देने लगे हैं। लोगों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।

loksabha election banner

शहर में हैंडपंप लगाने व जलापूर्ति का काम जल निगम और नगर निगम के जलकल विभाग का है। सड़क किनारे हैंडपंप तो लगा दिए और हर साल उनकी मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च भी हो रहे हैं, मगर इसके बावजूद इन हैंडपंपों से शुद्ध पेयजल तो दूर पानी तक नहीं निकल रहा है। ऐसे एक नहीं कई हैंडपंप है जो सूख गए हैं और जो कुछ पानी दे रहे हैं वो पीने लायक नहीं है।

जलकल विभाग के कारनामे गर्मी से पहले सामने आ रहे है। हैंडपंप रीबोर कराने का दावा तो जलकल विभाग ने किया है लेकिन नावेल्टी चौराहा स्थित निकट गांधी आश्रम के पास लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब है। राहगीरों की प्यास बुझो वाला पटेल चौक के पास लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा हुआ हैं। दुकानदार रियाज ने बताया कि कई दिनों से हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या हो रही हैं।

यहां कोई प्याऊ नहीं लगा हैं। सुभाषनगर में लगा हैंडपंप चल रहा है, लेकिन मटमैला पानी दे रहा है। इसी तरह शहर में कई स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब हो चुके हैं। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने अधिकारियों से खराब हैंडपंपों को सही कराने की मांग नगर निगम अधिकारियों से की है, ताकि राहगीरों को शुद्ध पानी मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.