Move to Jagran APP

बरेली की इस सड़क पर जरा संभलकर निकलें, खिसक सकती हैं कमर की हड्डियां, जानिए कैसे

Bareilly Roads Warning श्यामगंज ओवरब्रिज से अगर प्रेमनगर की ओर जाने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे रास्ता बदल लें। ईंट पजाया से प्रेमनगर की ओर मुड़े तो कमर की हड्डियां खिसक सकती है। मोड के पास ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 06:52 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 06:52 AM (IST)
बरेली की इस सड़क पर जरा संभलकर निकलें, खिसक सकती हैं कमर की हड्डियां, जानिए कैसे
बरेली की इस सड़क पर जरा संभलकर निकलें, खिसक सकती हैं कमर की हड्डियां, जानिए कैसे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Roads Warning : श्यामगंज ओवरब्रिज से अगर प्रेमनगर की ओर जाने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे रास्ता बदल लें। ईंट पजाया से प्रेमनगर की ओर मुड़े तो कमर की हड्डियां खिसक सकती है। मोड के पास ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे वहां भीषण जाम भी लग रहा है। प्रमुख मार्ग होने के बावजूद अधिकारी गड्ढे भरने को लेकर उदासीन बने हुए हैं।

loksabha election banner

सड़क का बड़ा हिस्सा खराब, हो गए गहरे गड्ढे

ईंट पजाया चौराहे से प्रेमनगर की ओर मुड़ते ही सड़क का बड़ा हिस्सा दिखाई ही नहीं दे रहा है। रेलवे लाइन के पास तक सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरने के कारण अक्सर छोटे वाहन पलट रहे हैं। कई ई-रिक्शा गिरने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग से तमाम अधिकारी निकलते हैं, लेकिन यहां गड्ढों को नहीं भरा गया है।

करीब छह महीने से सड़क बदहाल

श्यामगंज पुल के एक ओर से प्रेमनगर समेत आसपास के मुहल्लों में जाने का यह मुख्य मार्ग है। इसके साथ ही मारवाड़ी गंज, गंगापुर, मठ की चौकी की ओर जाने का भी यह मार्ग है। इस मार्ग पर आते ही लोग वाहनों में बैठे ही हिचकोले खाने लगते हैं। इस मार्ग पर करीब छह महीने से गड्ढे हैं, जो बारिश के बाद और बढ़ गए हैं। अब तक वहां सड़क दिखाई ही नहीं दे रही है।

लंबा लग जाता है जाम, लोग परेशान 

गड्ढे और उस पर जलभराव, इसके चलते वहां हालत और खराब हो जाते हैं। डेलापीर, डीडीपुरम समेत तमाम कालोनियों की ओर से श्यामगंज को और धर्मकांटा चौराहा की ओर से आने वाले वाहन इन गड्ढों के कारण फंस जाते हैं। इस कारण अक्सर यहां लंबा जाम लग जाता है।

- करीब छह महीने से अधिक समय हो गया है, सड़क का हाल काफी खराब है। अक्सर लंबा जाम लगता है। हनीफ खां

- सड़क तो दिखाई ही नहीं दे रही है। गड्ढे इतने गहरे हैं कि उस पर वाहन आने पर तेजी से आवाज होती है। रिजवान

- गहरे गड्ढों में आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रिक्शा पलटने से एक युवक का हाथ टूटा था। दीपक

- अधिकारियों से शिकायत की गई है। उन्होंने गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक गड्ढे नहीं भरे हैं। माहरूक नईम

शहर में गड्डों को भरने का काम शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही ईंट पजाया चौराहा पर भी गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। बीके सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.