Move to Jagran APP

Bareilly Old Age Home : फादर्स डे पर बुजुर्गाें काे पहनाई माला तो आंखों से बहने लगे आंसू, जानिए आगे क्या हुआ

Fathers Day Celebreation in Bareilly Old Age Home अपनों ने ठुकराया और जब परायों ने अपनाया सम्मान दिया। तो बरबस ही आंखों में आंसू आ गये। यह दृश्य था कुतुबखाना स्थित वृद्धाश्रम का। पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में मानव सेवा क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:25 AM (IST)
Bareilly Old Age Home : फादर्स डे पर बुजुर्गाें काे पहनाई माला तो आंखों से बहने लगे आंसू, जानिए आगे क्या हुआ
Bareilly Old Age Home : फादर्स डे पर बुजुर्गाें काे पहनाई माला तो आंखों से बहने लगे आंसू

बरेली, जेएनएन। Fathers Day Celebreation in Bareilly Old Age Home: अपनों ने ठुकराया और जब परायों ने अपनाया,सम्मान दिया। तो बरबस ही आंखों में आंसू आ गये है। यह दृश्य था कुतुबखाना स्थित वृद्धाश्रम का। पितृ दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में मानव सेवा क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बुजुर्गों को पहले पितृ दिवस की बधाई दी गई। उनके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

इसके बाद फूलों के हार पहनाकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किये गये। उपहार और सम्मान पाकर बुजुर्गों की आंखे भर आयीं। संस्था के राजकुमार सक्सेना ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि बुजुर्गों को इस प्रकार की यातनाएं दी जा रहीं हैं। कि वो वृद्धाश्रम में आकर रहने को मजबूर हैं। इस कुरीति को रोकना होगा। तभी सच्चे मायनों में बेसहारा बुजुर्गों के प्रति सम्मान होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र बिनु सिन्हा,महासचिव अभय सिंह भटनागर ,निर्भय सक्सेना,रश्मि उपाध्याय, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.