Bareilly Coronavirus News : बरेली नगर निगम ने शुरू किया कोरोना संक्रमण से बचाव, शहर में सैनिटाइजर का हो रहा छिड़काव
Bareilly Coronavirus News शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। निगम ने बुधवार से शहर में सैनिटाइजर छिड़काव का काम शुरू ककियार दिया है। पहले दिन आठ वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus News : शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। निगम ने बुधवार से शहर में सैनिटाइजर छिड़काव का काम शुरू ककियार दिया है। पहले दिन आठ वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम ने बुधवार को पहले दिन वार्ड 6, 17, 22, 27, 36, 37, 40 और 43 में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। निगम की टीम ने जगह-जगह कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानियां बरतने से संबंधित जागरूकता के लिए पोस्टर भी चिपकाए। मुख्य सफाई निरीक्षक एमएस राठौर के नेतृत्व में सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस काम की निगरानी के लिए सभी सफाई निरीक्षकों को लगाया गया है।नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि 17 अप्रैल तक रोजाना 8-8 वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव अभियान चलेगा।गुरुवार को 33, 34, 45, 59, 65, 73, 75 और 79 वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा।