Move to Jagran APP

बरेली नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, सील की दुकानें

नगर निगम ने इस समय अतिक्रमण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में उसने शुक्रवार को हरुनगला में अभियान चलाया। यहां पर नगर निगम की करीब पांच सौ वर्ग गज जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:44 PM (IST)
बरेली नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, सील की दुकानें
बरेली नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, सील की दुकानें

बरेली, जेएनएन। नगर निगम ने इस समय अतिक्रमण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में उसने शुक्रवार को हरुनगला में अभियान चलाया। यहां पर नगर निगम की करीब पांच सौ वर्ग गज जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। कार्रवाई के समय यह पर लोगों ने हल्का विरोध किया लेकिन कमांडो दस्ता होने से ज्यादा देर तक विरोध टिक नहीं सका।

loksabha election banner

बाद में नगर निगम की टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जों को तोड़ दिया। इसके साथ यहां पर स्थित दो दुकानों को भी नगर निगम ने सील किया। यह दुकानें काफी पहले नगर निगम ने बनवाई थी। जिन्हें बाद में एलॉट किया गया था लेकिन न तो किराया दिया जा रहा था और न ही इनको खाली किया जा रहा था। ऐसे में नगर निगम ने शुक्रवार को इन दुकानों को सील करके अपना ताला डाल दिया। कार्रवाई संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर की गई । इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी सुधीर कुमार भोला, जयपाल पटेल के साथ कमांडो दस्ता भी मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.