Bareilly Master Plan 2031 News : बरेली में अब महानगरों की तरह दिखेंगी ग्रुप हाउसिंग, फ्लैट कल्चर पर होगा जोर
Bareilly Master Plan 2031 News शहर के विकास के लिए महायोजना 2031 पर काम शुरू हो गया है। बीते दिनों कोविड के कारण महायोजना का ड्राफ्ट तैयार करने में रुकावट आई। अब तीस जुलाई तक महायोजना का विस्तृत ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Master Plan 2031 News : शहर के विकास के लिए महायोजना 2031 पर काम शुरू हो गया है। बीते दिनों कोविड के कारण महायोजना का ड्राफ्ट तैयार करने में रुकावट आई। अब तीस जुलाई तक महायोजना का विस्तृत ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा। इसमें लोगों की आपत्तियों और सुझाव को भी शामिल किया जाएगा।
बरेली महायोजना 2031 को तैयार करने के लिए बनाई गई वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक बीते दिनों हो चुकी है। इसमें शहर के विकास को तैयार किए जाने वाले प्लान पर मंथन किया गया है। भूमि उपयोग, उसके वर्गीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था के नियंत्रण, आवासीय योजनाओं का लाभ, बसों का संचालन, स्टैंड, पर्यावरण संरक्षण, लैंड यूज समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बीडीए अफसरों के मुताबिक महायोजना में 2031 तक शहर की आबादी के लिए प्लानिंग की जाएगी। जोनल व सेक्टर प्लान भी बनाए जाएंगे। महानगरों की तरह ही यहां ग्रुप हाउसिंग बनाने, कम वर्ग क्षेत्रफल में भी अपार्टमेंट बनाने के लिए प्लान तैयार हो रहा है। इसमें कम जगह पर अधिक लोगों को आवास मुहैया कराए जा सकेंगे। शहर में फ्लैट कल्चर को बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए शहर के कई वर्गों के लोगों की राय ली जा रही है।
महायोजना-2031 में शहर के विकास के तमाम बड़े प्रोजेक्ट को लिया जाएगा। फिलहाल महायोजना के लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। लोगों के सुझाव व उनकी आपत्तियों के आधार पर महायोजना का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए