Bareilly Lockdown News : लॉकडाउन में पेट्रोल-डीजल की खपत तो कम हुई लेकिन दाम हो गए 90 के पार, जानिये कैसे दबे पांव बढ़े रेट
Bareilly Lockdown News संक्रमण अपने पीक को छूने के बाद नियंत्रित हुआ लेकिन दबे पांव आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमताें का नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। कोविड संक्रमण की वजह से आंशिक लॉकडाउन लागू है। कोविड संक्रमण के साथ दबे पांव पेट्रोल डीजल के दाम तेजी से बढ़े।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown News : संक्रमण अपने पीक को छूने के बाद नियंत्रित हुआ, लेकिन दबे पांव आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमताें का नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। कोविड संक्रमण की वजह से आंशिक लॉकडाउन लागू है। पहली जून से छूट मिलने की उम्मीद है, ऐसे में बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल रेट पर चर्चा शुरू हो चुकी है। कोविड संक्रमण के साथ दबे पांव पेट्रोल डीजल के दाम भी तेजी से बढ़े। बरेली से होने वाले ट्रांसपोर्ट पर इसका असर पड़ा है। चार मई के बाद पेट्रोल के दामों में 2.22 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जबकि डीजल के भाव में 3.19 रुपये का इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में बरेली में पेट्रोल 90.83 रुपये और डीजल 84.43 रुपये लीटर बिक रहा है।
इस तरह बढ़े दाम
तिथि- पेट्रोल- डीजल
चार मई - 88.61 - 81.24
पांच मई - 88.69 - 81.17
छह मई - 89.24 - 81.89
सात मई - 89.35 - 82.09
आठ मई - 89.08 - 82.09
नौ मई - 89.02 - 81.76
10 मई - 89.82 - 82.73
11 मई - 89.71 - 82.66
15 मई - 90.05 - 83.09
19 मई - 90.15 - 83.18
24 मई - 90.83 - 84.43
पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी समझे कोरोना योद्धा : बरेली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन रजि. के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के रेट भले ही बढ़े, लेकिन डीलर्स का कमीशन पहले जैसा ही है। कोविड काल में लगातार पेट्रोल पंप पर स्टाफ ने काम किया। कोरोना योद्धा की तरफ भूमिका निभाई, लेकिन उनके वैक्सीनेशन अौर सैंपलिंग की व्यवस्था नहीं करवाई गई। प्रशासन को इस दिशा में सोचना चाहिए।