Move to Jagran APP

Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ,क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है जो कि बरेली की राशि से छठे स्थान पर है। ज्योतिष के अनुसार छठे भाव में चंद्रमा लाभकारी भी होता है और कष्टकारी भी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 09:41 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ,क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ,क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है ,जो कि बरेली की राशि से छठे स्थान पर है। ज्योतिष के अनुसार छठे भाव में चंद्रमा लाभकारी भी होता है और कष्टकारी भी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में प्रशासन तंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए और तरल पदार्थ के व्यापारियों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। भूमि, भवन, वाहन से जुड़े लोगों के लिए चंद्रमा मध्यम फल कारक है। वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ राशि के जातकों पर यह चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा।

loksabha election banner

आज सौंदर्य प्रसाधन, चावल, चांदी, अन्न, कपड़े, पेंटिंग, और रसों के संबंधित वस्तुएं खरीदने से लाभ होगा। प्रशासन तंत्र के लिए चंद्रमा बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं, और पीले वस्त्र पहने। रोग शांति के लिए केले के वृक्ष को जल से सीचे ,और कन्याओं को केले का फल दान करें।

आज का पंंचांग

संवत- 2077

शाके- 1942

मास- फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

दिन गुरुवार

तिथि षष्ठी तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

योग -- व्याघात योग

करण-- गर करण प्रातः 11:07 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:35 से 8:03तक

चर, लाभ ,अमृत का चौघड़िया रात 10:57 से मध्यान्ह 3:19 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 4:40 से रात्रि 9:18 तक

आज का राशिफल

मेष - आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा जो आपको तनाव दे सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुफ्त उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। किसी दरिद्र की सहायता करने से सितारे और बुलंद होगे।

वृषभ - परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आप अपने जीवन साथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। राहु मंत्र का जाप आपकी उर्जा को बढ़ाएगा।

मिथुन - जल्दबाजी में आज निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों को परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज अपना कीमती समय सिर्फ योजना बनाने में बर्बाद ना करें और उस पर अमल करना शुरू करें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलते पानी में तांबे का सिक्का बहाए।

कर्क - आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। भाई बहन से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन होगा। नौकरी बिजनेस में लाभ हेतु काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह - विना बजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा मिलेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना घर में कलेश की वजह बन सकता है। माथे पर केसर का तिलक करना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।

कन्या - आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। लेकिन दिन में आज कई चिंताएं हो सकती हैं। आपके जीवन साथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्ऩ मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा। व्यापारिक दृष्टि से अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम दे सकती है। सुगंधित परफ्यूम इत्र गिफ्ट करने से लाइफ अच्छी रहेगी।

तुला - ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को अच्छे काम में लगाए जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खूबसूरत बना देगी। साथ ही सावधान रहने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से लाभ होगा।

वृश्चिक - आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन खर्च में भी इजाफा होगा। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी खुशी प्यार उल्लास का केंद्र बन सकता है। पारिवारिक सुख बनाने के लिए शराब ना पिए।

धनु - गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते फिरते समय खासा ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों को निवेश में फायदा होने की पूरी संभावना है। कार्य क्षेत्र में आप के कामकाज की सराहना होगी। सेहत के नजरिए से दिन अच्छा है। हनुमान जी को गुड़, चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर - आज खर्चे के योग अधिक है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए, नहीं तो नुकसान होगा। जीवन साथी की वजह से आपके कोई योजना का कार्यक्रम गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लोहे के बर्तन में पानी पीना प्रेम संबंधों को अच्छा रखेगा।

कुम्भ - सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल कर की जरूरत है। आज निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपने माता पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस होगी, लेकिन उनका आशीर्वाद आपको ऊर्जा देगा। रचनात्मक कार्यों से परेशानी हो सकती है, लेकिन साथ ही आज आपको सुखद समाचार सुनने को भी मिल सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मीन - दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टाक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। काम का तनाव आपके दिमाग पर छा सकता है, जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक्त नहीं निकाल सकेंगे। ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए जो रचनात्मक हो। आज चोट लगने की संभावना है। काला सुरमा वीरान स्थान में दबाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा और वित्तीय लाभ भी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.