Move to Jagran APP

Bareilly College News : अस्थाई कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, मनमाने तरीके से ड्यूटी करने का लगाया आरोप

Bareilly College Chief Proctor Vandana Sharma News बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर डा. वंदना शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। कर्मचारी मंगलवार को प्राचार्य का घेराव भी करेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 06:58 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 06:58 AM (IST)
Bareilly College News : अस्थाई कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, मनमाने तरीके से ड्यूटी करने का लगाया आरोप
Bareilly College News : अस्थाई कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

बरेली, जेएनएन। Bareilly College Chief Proctor Vandana Sharma News : बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर डा. वंदना शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। कर्मचारी मंगलवार को प्राचार्य का घेराव भी करेंगे। वहीं, चीफ प्रॉक्टर ने आरोपों का खंडन किया है।

loksabha election banner

उनका कहना है कि सभी की ड्यूटी नियमानुसार लगाई गई है। किसी को कोई आपत्ति है तो उनसे संपर्क कर सकता है। वहीं कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी लगाने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने न्यूनतम वेतन के तहत वेतन न बढ़ाने और ईपीएफ में घोटाला किए जाने का आरोप भी लगाया।

प्राइवेट फार्म जमा न होने पर छात्रों का हंगामा

जासं, बरेली : बरेली कालेज में सोमवार को प्राइवेट फार्म जमा करने गए छात्रोें ने हंगामा कर दिया। छात्र फार्म जमा करने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि साइट बंद हो गई है। इस पर छात्रों ने कार्यालय अधीक्षक पंकज अग्रवाल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

इस पर पंकज अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्राइवेट फार्म भरने की अंतिम तिथि एक अप्रैल दी थी, इसके चलते अब वेबसाइट बंद कर दी गई है। समझाने के बाद छात्र माने और यूनीवर्सिटी जाकर तिथि बढ़ाए जाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.