Move to Jagran APP

Bareilly District Panchayat President Chunav : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की कर सकते हैं घोषणा

Bareilly District Panchayat President Chunav जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा दावेदार घोषित नहीं होने से उप मुख्यमंत्री के सामने सियासत की बिसात बिछाने की तैयारी है। दावेदार ताकत दिखाएंगे। सिविल लाइन भाजपा कार्यालय में आयोजन से पहले बैठक करके सियासी गुणाभाग भी लगाए गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 06:50 AM (IST)
Bareilly District Panchayat President Chunav : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की कर सकते हैं घोषणा
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए घोषित नहीं हुआ है दावेदार, भाजपा के दावेदार दिखाएंगे दम।

बरेली, जेएनएन। Bareilly District Panchayat President Chunav : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा दावेदार घोषित नहीं होने से उप मुख्यमंत्री के सामने सियासत की बिसात बिछाने की तैयारी है। दावेदार ताकत दिखाएंगे। सिविल लाइन भाजपा कार्यालय में आयोजन से पहले बैठक करके सियासी गुणाभाग भी लगाए गए।

loksabha election banner

दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लंबे समय के बाद बरेली में होंगे। जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारियों के साथ उनका मंथन बंद कमरे में होना है। सुगबुगाहट विधानसभा 2022 की तैयारी पर है, लेकिन जानकार प्रदेश की राजनीति से इस दौरे काे जोड़कर देख रहे हैं। यही वजह है कि उपमुख्यमंत्री के सामने अच्छी तस्वीर पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के दावेदार के लिए भी ये एक मौका होगा। वैसे रश्मि पटेल का नाम सबसे मजबूती से दावेदारों में चल रहा है। सिर्फ घोषणा होना ही बाकी है। लेकिन उनकी डगर मुश्किल मानी जा रही है। क्योंकि सपा की मुट्ठी में 26 निर्वाचित सदस्य है।

सिर्फ पांच सदस्यों का समर्थन और चाहिए।दावेदारी छोड़ने वाले प्रत्याशी भी अंदुरूनी रूप से सपा के समर्थित सदस्य को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। क्रास वोटिंग का अंदेशा भी माना जा रहा है। इन सब समीकरणों के बीच उपमुख्यमंत्री का दौरा सियासी संदेश देने वाला होगा।

डिप्टी सीएम आज करेंगे सेटेलाइट ओवरब्रिज का लोकार्पण : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा और बरेली में सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सेतु निगम के 47.45 करोड़ के दो प्रोजेक्टों का लोकार्पण होना है। इसमें सेटेलाइट का ओवरब्रिज शामिल है।

इन प्रोजेक्ट का होगा लोकार्पण

- सेमीखेड़ा बसुधरन मार्ग का चौड़ीकरण 1646 लाख

- बरेली मियांपुर संपर्क मार्ग लागत 7.04 लाख

- बंजरिया जागीर संपर्क मार्ग 30.82 लाख

- भमोरा से रामनगर मार्ग 93.04 लाख

- मेंथी चौराहे से क्योलड़िया मार्ग - 1659.68 लाख

- ट्यूलिया में बड़े बाइपास से नहर पटरी पर पुलिया निर्माण 21.47 लाख

- सीबीगंज में जोगीठेर मार्ग 64.57 लाख

ये रहेगा प्रोटोकाल : बुधवार सुबह 10.25 बजे से लखनऊ से आगरा के लिए राजकीय विमान से उड़ेंगे। आगरा और मथुरा के जनपदों के लिए लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे वह बरेली के लिए रवाना होंगे। बरेली में दोपहर दो बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। वह लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 3.30 बजे उपमुख्यमंत्री निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैंं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.