Move to Jagran APP

शुभ योग में उच्च का चंद्रमा बढ़ाएगा व्यापारियों की ऊर्जा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Daily Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील रहेगा। चंद्रमा उच्च राशि मे गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभ दायक और उन्नति दायक होगा। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 06:38 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 06:38 AM (IST)
शुभ योग में उच्च का चंद्रमा बढ़ाएगा व्यापारियों की ऊर्जा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
शुभ योग में उच्च का चंद्रमा बढ़ाएगा व्यापारियों की ऊर्जा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Daily Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील रहेगा। चंद्रमा उच्च राशि मे गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभ दायक और उन्नति दायक होगा। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा, साथ ही आज शुभ योग व्याप्त रहेगा जोकि धन स्थिरता का कारक माना गया है। विशेषकर आज मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के जातक उर्जा से लवरेज रहेंगे। आज सोना, ताबाँ, कपड़ा, कॉस्मेटिक, सौंदर्य प्रसाधन, भूमि ,भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पति देवता या सत्यनारायण भगवान की कथा करें। रोग शांति के लिए पीले वस्त्र पहने पीली वस्तुओं का दान करें। केले के वृक्ष में जल अवश्य चढ़ाएं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - पौष मास, शुक्ल पक्ष

दिन - गुरुवार

तिथि -एकादशी तिथि

नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र

योग - शुभ योग

करण-विष्टि भद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:07 से 8:26 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11: 03 से 2:58 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 4:17 से रात्रि 8:58 तक

आज का राशिफल

मेष- आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी, खुद पर ध्यान देंगे। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। उन्नति होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

वृषभ- आज आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। आज आपको अलग-अलग काम पर ध्यान देना पड़ेगा। इसलिए, काम की अनुसूची में बदलाव करने की तैयारी रखें। परिवार से सहायता की अपेक्षा न करें। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।

मिथुन- अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका रूझान हो सकता है। आज आप कई सारे कार्य पूर्ण कर पाएंगे। आपको लोगों की सहायता भी आसानी से प्राप्त होगी। परिवार संबंधित अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत हो सकता है। पति पत्‍नी में आपसी सामंजस्‍य बना रहेगा। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।

सिंह- आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों का मुंह अपने कामों से बंद करने में सफल रहेंगे। बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी भी कार्य को जल्दबाजी में पूर्ण करने की कोशिश न करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे।

कन्या- परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।

तुला- आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है। इसलिए ध्यान रखें। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। आज आपको अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

वृश्चिक- आज रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है। परिवार वाले आपके कामों में आपकी मदद करेंगें। आज अच्छा भोजन करने से आनन्द की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। दिन की शुरुआत से अंत तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे।

धनु- आज आप पैसों के मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की आज तरक्की की होगी। आध्यात्मिक विषय में प्रगति होगी। आत्मिक आनंद की प्राप्ति होगी। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। कोर्ट कचहरी के कार्यों को अभी स्थगित रखें। कलात्मक अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करेंगे। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।

मकर- आज किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

कुंभ- आज रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। जो लोग संतान की चाह रखते हैं। उनकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। परिवार में मेल बना रहेगा। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर संबंधित कोई कार्य सहमति से शुरू होगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम में बदलाव होगा। मेहमानों का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में घनिष्टता बढ़ेगी।

मीन- आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक विचार आपके दिमाग में आएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.