Bareilly Crime : बरेली में भाइयों के विवाद में पहुंची पुलिस को पीटा, मामला दर्ज
इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव में भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस पहुची ने बीच बचाव का प्रयास किया तो सभी हमलावरों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव में भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस पहुची ने बीच बचाव का प्रयास किया तो सभी हमलावरों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोचा और थाने लेकर आई। जहां दरोगा की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया।
करमपुर चौधरी निवासी अशोक कुमार का अपने भाई से झगड़ा हो रहा था। उसने कंट्रोल रूम में शिकायत की मेरे बड़े भाई जानकी प्रसाद भतीजे अमनदीप और विनय मारपीट कर रहे है। अशोक की शिकायत पर पीआरवी और पुलिस पहुची तो देखा पीड़ित से मारपीट हो रही थी।
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो जानकी प्रसाद, अमनदीप और आर विनय ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। इसके साथ ही पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले आई। जहां दरोगा दिनेश कुमार की तहरीर पर तीनों हमलावरों को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।