बरेली में सेवानिवृत्त सीओ ने महिला से की छेडख़ानी, बेटे ने विरोध किया तो उस पर किया हमला
Retired CO molested woman कैंट थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त सीओ और मुहल्ले में ही रहने वाले एक शख्स के बीच सोमवार को हुई मारपीट के मामले में विधवा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने रिटायर्ड सीओ पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है।
बरेली, जेएनएन। Retired CO molested woman : कैंट थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त सीओ और मुहल्ले में ही रहने वाले एक शख्स के बीच सोमवार को हुई मारपीट के मामले में विधवा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने रिटायर्ड सीओ पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। आरोपित की करतूत कैमरे में कैद भी हो गई थी। कैंट निवासी पीडि़ता ने बताया कि पड़ोसी सेवानिवृत्त सीओ विकास नारायण यादव उस पर गंदी नजर रखता है। आए दिन छेडख़ानी व अश्लील हरकतें करता है।
महिला ने बताया कि 14 नवंबर की रात महिला खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान आरोपित ने महिला पर फब्तियां कसीं। बेटे ने विरोध किया था। सोमवार की सुबह जब बेटा दूध लेकर आ रहा था, तभी आरोपित ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर आरोपित हमलावर हो गया और बेटे की पिटाई कर दी। आस-पास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। विकास नारायण यादव महिला को मुकदमे में फंसाने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानलेवा हमले में रिपोर्ट के आदेश : अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोप में अदालत ने ग्राम प्रधान सहित एक दर्जन से अधिक आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्रह्मपुर निवासी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि बीते 15 सितंबर को ग्राम प्रधान राजकुमार की शह पर दर्जन भर दबंगों ने ट्रैक्टर से उनकी धान की फसल उजाड़ दी। मौके पर पहुंचे अधिवक्ता पर आरोपितों ने हमला कर दिया। फायर से अधिवक्ता बाल बाल बचे। आरोपितों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंचे किसानों ने अधिवक्ता को बचाया। आरोपित वादी के यूकेलिप्टस के पेड़ ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले गए। ग्राम प्रधान ने अधिवक्ता के खेत में जबरन रास्ता डाल दी। एसीजेएम- द्वितीय सत्य प्रकाश आर्य ने एसओ थाना भुता को मुकदमा दर्ज करके नकल चिट कोर्ट में भेजने को कहा है।