Move to Jagran APP

Bareilly Crime : बरेली में देर रात दाे सम्प्रदाय के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पथराव के बाद की फायरिंग, जानिए क्या रही वजह

Bareilly Crime प्रेमनगर के बानखाना में देर रात दो सम्प्रदाय में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों से दर्जनों लोग सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव किया गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 06:08 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:08 AM (IST)
Bareilly Crime : बरेली में देर रात दाे सम्प्रदाय के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पथराव के बाद की फायरिंग, जानिए क्या रही वजह
Bareilly Crime : बरेली में दाे सम्प्रदाय के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पथराव के बाद की फायरिंग

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : प्रेमनगर के बानखाना में देर रात दो सम्प्रदाय में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों से दर्जनों लोग सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव किया गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

बानखाना में दो सम्प्रदाय के गुटों में कई सालों से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर रात एक गुट शराब पी रहा था। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक को देख गाली गलौज कर दी। जिसके बाद दोनों सम्प्रदाय के गुटों से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों गुटों की तरफ से मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। आरोप है इसी दौरान दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया और खुराफातियों ने जमकर तमंचे से फायरिंग की।

फायरिंग के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। इसी दौरान किसी ने बवाल के सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद सीओ प्रथम दिलीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक खुराफाती भाग चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

इस दौरान कई खुराफातियों के नाम पता चले पुलिस ने देर रात उनके घरों में दबिश दी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। हालांकि दो सम्प्रदाय का मामला देखते हुए गली में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की माने तो दोनों गुटों में कई बार टकराव हो चुका है। एक साल पहले भी दोनों गुटों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी।

दो पक्षों में पुरानी रंजिश है। पहले भी इनमें विवाद हो चुका है। खुराफातियों की तलाश की जा रही है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.