बरेली के श्मशान घाटों पर 27 शव का कोविड प्रोटोकाल से हुआ अंतिम संस्कार, जानिये एक दिन में कितने शवों की हुई अंत्येष्टि
Bareilly Crematorium News संक्रमण के बीच मौतों के आंकड़े बढते जा रहे है। एक साथ 85 चितांए जलने पर लोगों के मुंह से भी निकला कि उफ्फ ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं दिखा। इसमें 27 शवों को कोविड प्रोटोकॉल से चलाया गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Crematorium News : संक्रमण के बीच मौतों के आंकड़े बढते जा रहे है। एक साथ 85 चितांए जलने पर लोगों के मुंह से भी निकला कि उफ्फ ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं दिखा। इसमें 27 शवों को कोविड प्रोटोकॉल से चलाया गया। श्मशान भूमि में मौतों की संख्या सोमवार को कम रही तो मंगलवार को आंकड़ा फिर बढ़ गया।शहर की तीनों ही श्मशान भूमि में 85 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
सिटी श्मशान भूमि में आठ कोविड और 32 सामान्य शवों का संस्कार हुआ। संजयनगर श्मशान भूमि में 13 कोविड और 23 सामान्य शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में नौ शवों की अंत्येष्टि हुई, जिसमें से छह शवों का संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया। जलती चिताएं देखकर लोगों के दिल दहल रहे है। व्यवस्थापकों के लिए चुनौती है कि सभी शवों को पूरा सम्मान के साथ दाह संस्कार कराने की जगह दी जाए। कुछ श्मशान में नए चबूतरें बनने से लोगों को राहत दी गई है। नगर निगम भी संक्रमण बढ़ने के बाद श्मशानों में भी सैनिटाइजेशन शुरू कराया है।