Bareilly Coronavirus News : बरेली में कोरोना से की मौत, 756 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 1462 हुए स्वस्थ
Bareilly Coronavirus News कोरोना से शनिवार को चार लोगों मौत भी हुईं वहीं 756 लोग संक्रमित मिले। वहीं लगभग दोगुने यानी 1462 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना संक्रमण से भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गंगवार की मौत हो गई।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus News : कोरोना से शनिवार को चार लोगों की मौत हुई। वहीं 756 लोग संक्रमित मिले। लगभग दोगुने यानी 1462 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना संक्रमण से भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गंगवार की मौत हो गई। गांव नथपुरा निवासी धर्मेंद्र की 26 अप्रैल को सीएचसी पर जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उन्हें राजश्री मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार ठीक न मिलने पर बरेली के एक अन्य अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देर रात गांव स्थित श्मशान घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं रामप्रसाद बिस्मिल हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधान लिपिक टेकचंद की कोरोना से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर लौटे थे।