Bareilly Coronavirus Cases Update : बरेली में कोरोना संक्रमण से आठ लोगों की मौत, 550 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Bareilly Coronavirus Cases Update बरेली जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 550 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा 1061 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें से सात लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं 1054 का होम आइसोलेशन खत्म हुआ।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus Cases Update : बरेली जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 550 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा 1061 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें से सात लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं, 1054 का होम आइसोलेशन खत्म हुआ। भमोरा के भरताना गांव निवासी श्याम सिंह यादव इफ्को फायर ब्रिगेड में इंस्पेक्टर थे। आठ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद इनका इलाज 300 बेड कोविड अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इनकी मौत हो गई। वहीं, मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाक उग्रसेन, अनूप कुमार गुप्ता, शांति देवी ने भी किवोड अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं प्रीति जोशी, मोहिनी अग्रवाल, प्रतिमा राजपूत और सत्य प्रकाश समेत जिले में कोविड से आठ मौत हुईं।
उद्यमी रामनरायण खंडेलवाल का निधन
बरेली। जिले की सबसे पुरानी राईस मिल में शुमार जयगुरु राईस मिल के संस्थापक रामनरायण खंडेलवाल का निधन शुक्रवार को हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके चलते वह निजी अस्पताल में भर्ती थे। पुत्र रजत खंडेलवाल ने बताया कि पिता अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े रहे थे। मानस स्थली, राधा माधव पब्लिक स्कूल जैसे कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक सदस्य भी रहे। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह नौ बजे 226, प्रेमनगर (फूलों वाली कोठी) से सिटी श्मशान भमि को रवाना होगी।