Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा की मुरादाबाद की रैली को ऐतिहासिक बनाने की बरेली में कांग्रेसी कर रहे तैयारी, जानें कब है रैली

Priyanka Vadras Moradabad rally श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के साथ प्रदेश कमेटी के महासचिव व मंडल प्रभारी अरशद अली जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप रहे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 10:48 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा की मुरादाबाद की रैली को ऐतिहासिक बनाने की बरेली में कांग्रेसी कर रहे तैयारी, जानें कब है रैली
रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

बरेली, जेएनएन। Priyanka Vadras Moradabad rally : श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के साथ प्रदेश कमेटी के महासचिव व मंडल प्रभारी अरशद अली, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप रहे। बैठक में सदस्यता अभियान व एक दिसंबर को मुरादाबाद में आयोजित प्रियंका वाड्रा की रैली को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं... उससे महिलाओं में बहुत जोश है। आज शहर से लेकर देहात तक की महिलाएं राजनीति में आ रही है, कांग्रेस से जुड़ रही हैं। बैठक में पूर्व विधायक नरेद्र पाल गंगवार, राज शर्मा, जिया उर रहमान, दिनेश दद्दा, जुनैद हसन, हरीश गंगवार, वसीम अकरम आदि रहे।

loksabha election banner

विकास एबीवीपी राजेंद्र नगर के अध्यक्ष, सक्षम बने मंत्री : एबीवीपी ने संगठन के विस्तार एवं छात्रों को हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए राजेंद्र नगर इकाई का गठन गुरुवार को किया। जिसमें विकास कुमार को अध्यक्ष, सक्षम सिंह को नगर मंत्री को बनाया गया। सहमंत्री श्रेयांश बाजपेई ने कहा कि नवीन इकाई के सभी सदस्य छात्रों को आने वाली समस्याओं को दूर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सहमंत्री गौरव यादव, महानगर विस्तारक अवनी यादव, महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर, शिमोन मार्टिन, नवदीप यादव, पीयूष कश्यप, आशु भारती, अर्पित, समर्पित, चक्षु, वाशु, लकी कश्यप आदि रहे।

मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम परिचालन आज करेंगे बरेली जंक्शन का निरीक्षण : मुरादाबाद रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) आपरेटिंग मान सिंह मीणा सीनियर डीएसओ और सीनियर डीओएम के साथ शुक्रवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वह इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। एडीआरएम आपरेटिंग के आगमन से पहले गुरुवार को सेफ्टी यंत्रों की जांच की गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से बरेली जंक्शन के लिए एडीआरएम रवाना होंगे। जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद वह सेफ्टी यंत्रों का निरीक्षण करेंगे। बाद में परिचालन के बारे में भी जानकारी लेंगे। निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद वह इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से वार्ता कर दोनों मंडलों की बीच ट्रेनों के पास करने की आ रही समस्या का निस्तारण भी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.