Move to Jagran APP

बरेली कमिश्नर गिनाएंगे फ्लाईओवर के फायदे, जनप्रतिनिधि देखेंगे थ्री डी प्रजेंटेशन

कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के लिए अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। पुल के डिजाइन और इससे जनता को मिलने वाली सुविधाओं का थ्री डी प्रजेंटेशन जल्द ही जनप्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा। कमिश्नर रणवीर प्रसाद सभी जनप्रतिनिधियों को पुल निर्माण के फायदों से अवगत कराएंगे।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 01:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 01:27 PM (IST)
बरेली कमिश्नर गिनाएंगे फ्लाईओवर के फायदे, जनप्रतिनिधि देखेंगे थ्री डी प्रजेंटेशन
कमिश्नर रणवीर प्रसाद सभी जनप्रतिनिधियों को पुल निर्माण के फायदों से अवगत कराएंगे।

 बरेली, जेएनएन। कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के लिए अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। पुल के डिजाइन और इससे जनता को मिलने वाली सुविधाओं का थ्री डी प्रजेंटेशन जल्द ही जनप्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा। कमिश्नर रणवीर प्रसाद सभी जनप्रतिनिधियों को पुल निर्माण के फायदों से अवगत कराएंगे।

loksabha election banner

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने कुतुबखाना रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए वहां फ्लाईओवर के लिए करीब 99 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके बाद सेतु निगम ने करीब 1590 मीटर लंबे फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार भी करवा लिया है। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास नैनीताल रोड से चढ़ने वाला पुल कोतवाली के पास उतरेगा। इसके निर्माण के लिए सेतु निगम ने 119 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। जलकल विभाग ने भूमिगत लाइनों की शिफ्टिंग के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर दे दिया है। बिजली विभाग से लाइनें शिफ्ट करने का एस्टीमेट भी दिया जाना है। इसके बाद विस्तृत प्रस्ताव दोबारा स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूरी को रखा जाएगा। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद का कहना है कि जल्द पुल का थ्री डी प्रजेंटेशन मंत्री, सांसद, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को दिखाया जाएगा। उन्हें फ्लाईओवर से जनता को मिलने वाले लाभ और शहर के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

पार्षद व व्यापारी भी पुल निर्माण को रजामंद 

कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के लिए वही आसपास की बाजार के व्यापारी और नगर निगम के पार्षद भी रजामंद है। आलमगिरिगंज के पार्षद मुकेश सिंघल ने बताया कि आलमगिरिगंज में सराफा का बड़ा काम है। भीड़भाड़ और जाम के कारण ही यहां खरीदार नहीं आना चाहते हैं। पुल निर्माण से बाजार में रोनक बढ़ेगी। वही के व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटा रहे, ऐसे में पुल निर्माण ही ठीक रहेगा। बिहारीपुर मेमरान के पार्षद मुकेश मेहरोत्रा ने भी पुल निर्माण का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि इससे नीचे बाजार में अनावश्यक लोग नहीं आएंगे। शाहबाद के पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना ने बताया कि पुल निर्माण होने से शहर के दो बड़े हिस्से जुड़ जाएंगे। लोगों को आवागम में आसानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.