Bareilly Central Jail News : बरेली में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, सिपाही ने किया अंतिम संस्कार
Bareilly Central Jail News सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत हो गई। सूचना स्वजन को दी गई लेकिन उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जेल के ही एक सिपाही ने उसका अंतिम संस्कार किया।
बरेली, जेेएनएन। Bareilly Central Jail News : सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत हो गई। सूचना स्वजन को दी गई, लेकिन उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जेल के ही एक सिपाही ने उसका अंतिम संस्कार किया।
शाहजहांपुर तिलहर निवासी सुनील कुमार पिछले 23 साल से सेंट्रल जेल मे बंद था। उसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। सुनील पर उसकी ताई की ही हत्या करने का आरोप था। सेंट्रल जेल के सिपाही सज्जन सिंह ने बताया कि सुनील कुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद उसके स्वजन से संपर्क किया गया।
पता चला कि उसके पिता ओम प्रकाश की मृत्यु हो चुकी है, जबकि केतुका चलने व सुनने में असमर्थ हैं। इसके अलावा उसकी बहन शादी के बाद पति के साथ गुड़गांव में है। उन्होंने भी आने से मना कर दिया और कहा कि पुलिस ही अंतिम संस्कार कर दे। इसके चलते सिपाही सज्जन सिंह ने पोस्टमार्टम कराकर शव को सुपूर्दगी में लिया और अंतिम संस्कार किया।