Traffic System : निरीक्षण करने निकले एडीजी जाम में फंसे, खुली यातायात व्यवस्था की पोल
के बाद से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। बीते कई दिनों से इसकी शिकायत एडीजी तक पहुंच रही थी।
बरेली, जेएनएन।लॉकडाउन के बाद से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। बीते कई दिनों से इसकी शिकायत एडीजी तक पहुंच रही थी। इस पर शुक्रवार को खुद एडीजी अविनाश चंद्र शहर के यातायात का हाल जानने निकले। वह जब चौपुला चौराहे से सिटी सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे तो रास्ते में जाम लग गया। यह देख यातयात और कोतवाली पुलिस के हाथपांव फूल गए।
शुक्रवार सुबह दस बजे एडीजी सबसे पहले चौपुला चौराहा पहुंचे। यहां एसएसपी रोहित सिंह, एसपी सिटी रविंद्र कुमार और एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार भी मौजूद थे। चौराहे पर जाम देखकर एडीजी ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसपी ट्रैफिक से यातायात व्यवस्था जल्द सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु निगम के इंजीनियर से भी निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। कहाकि सर्विस लाइन खराब हो चुकी है इसे दुरुस्त कराएं, जिससे गड्ढों के चलते जाम लगे। इसके बाद एडीजी लाल फाटक पहुंचे।
यहां भी एडीजी ने पैदल ही स्थिति देखी। यहां निर्माण करा रहे सहायक इंजीनियर को सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री हटवाने को कहा। यहां ड्यूटी कर रहे यातायात कर्मियों से हालचाल लिए और पानी आदि पीने की व्यवस्था पूछी। एडीजी ने कार्यदायी संस्था और सेतु निगम के अधिकारियों से कहाकि प्रयास करें कि दिन में कम और रात में अधिक काम कराया जाए। चार-चार घंटे की लें ड्यूटीएडीजी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के समय के बारे में पूछा। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार ने 12-12 घंटे की ड्यूटी की जानकारी दी।
इसके बाद उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह को निर्देश दिया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से चार चार घंटो की शिफ्ट में ड्यूटी लेने का निर्देश दिया। कहाकि होमगार्ड, सिपाही और पीआरडी जवान भी विभाग के अंश हैं, इनसे भी सलाह ले सकते हैं। एसएसपी ने खुलवाया ट्रैफिक एडीजी के निरीक्षण के दौरन बार बार जाम लग रहा था। इसके चलते ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसी दौरान एसएसएसपी की नजर भीड़ पर गई जो धूप में खड़ी थी। इस पर उन्होंने खुद आगे आकर ट्रैफिक खुलवाया।