Move to Jagran APP

पीलीभीत में शारदा नदी में प्रतिबंधित मछली का किया जा रहा शिकार

बफर जोन संपूर्णानगर वन रेंज के हजारा थाना क्षेत्र के शारदा नदी में मछली शिकार का ठेका एक व्यक्ति के नाम से किया गया है। वन विभाग के नियमों के अनुसार ही शिकार किया जा सकता है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:26 PM (IST)
पीलीभीत में शारदा नदी में प्रतिबंधित मछली का किया जा रहा शिकार
पीलीभीत में शारदा नदी में प्रतिबंधित मछली का किया जा रहा शिकार

पीलीभीत, जेएनएन। शारदा नदी में संरक्षित मछली को बचाना तो दूर उनका अवैध रूप से बड़ी संख्या में शिकार शुरू कर दिया गया है। पानी से बाहर निकालने के बाद मछली पर डंडे की बरसात कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।

loksabha election banner

बफर जोन संपूर्णानगर वन रेंज के हजारा थाना क्षेत्र के शारदा नदी में मछली शिकार का ठेका एक व्यक्ति के नाम से किया गया है। वन विभाग के नियमों के अनुसार ही शिकार किया जा सकता है। संरक्षित एवं प्रतिबंधित मछलियों का शिकार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बिना वर्क आर्डर के अवैध रूप से ठेकेदार ने शिकारियों को लगाकर नदी में मछली पकडऩे का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग की तरफ से संरक्षित एवं प्रतिबंधित गोंच मछली का भी शिकार अवैध रूप से किया जा रहा है। राणाप्रतापनगर के पास शारदा नदी में ठेकेदार के शिकारियों ने कई प्रतिबंधित एवं संरक्षित गोंच मछली का शिकार कर लिया। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मछली एवं शारदा नदी में अवैध रूप से मछली का शिकार करने की शिकायत वन विभाग सहित अन्य आला अधिकारियों से की है। संपूर्णानगर बफर जोन वन रेंज के डिप्टी रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि नदी में मछली का ठेका विभाग की ओर से हुआ है। अभी वर्क आर्डर नहीं आया है। वर्क आर्डर आने के बाद ही शिकार किया जा सकता है। प्रतिबंधित गोंच मछली का शिकार करने की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.