बदायूं मेरठ हाईवे पर ट्रैंकर टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल
Badaun Meerut Highway Accidentबदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाइवे पर कस्बे में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर बाॅबी पुत्र विपिन सैनी निवासी मुहल्ला शहबाजपुर की मौत हो गई। बाइक चला रहा मृतक का चाचा राजीव पुत्र राजाराम घायल हो गया है।
बरेली, जेएनएन। Badaun Meerut Highway Accident: यूपी के बदायूं मेरठ हाइवे पर हुए हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की माैत हाे गई। वहीं उसका चाचा घायल हो गया। अचानक हुए हादसे के बाद राजमार्ग पर लाेगाें ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से जाम खुलवाया। लाेगाें के मुताबिक बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाइवे पर कस्बे में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर बाॅबी पुत्र विपिन सैनी निवासी मुहल्ला शहबाजपुर की मौत हो गई। बाइक चला रहा मृतक का चाचा राजीव पुत्र राजाराम घायल हो गया। स्वजन ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हालांकि घायल काे उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
फांसी लगाकर किसान ने दी जान
बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव बघौल निवासी मेघ सिंह (36) पुत्र सूरज सिंह ने सोमवार की तड़के सुबह पेड़ पर लटक कर खुदखुशी कर ली। मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह अपनी पत्नी व चार पुत्रियों के साथ गोठा मार्ग पर खेत में झोपड़ी डालकर रह रहा था। सुबह इस घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।