Badaun Gang Misdeed Murder Case : थाने में बना पति का वीडियो वायरल, सुना रहा पत्नी के साथ घटी दुष्कर्म और हत्या की दास्तां
Badaun Gang Misdeed Murder Case बदायूं के उघैती कांड में महिला के पति का वायरल वीडियो से मामले में एक नया मोड़ आया है। वीडियो में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला के पति ने घटना की दास्तां सुनाई है।
बरेली, जेएनएन। Badaun Gang Misdeed Murder Case : बदायूं के उघैती कांड में महिला के पति का वायरल वीडियो से मामले में एक नया मोड़ आया है। वीडियो में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला के पति ने घटना की दास्तां सुनाई है।
थाने में बना महिला के पति का वीडियाे वायरल
वायरल वीडियो उघैती थाने में ही घटना के अगले दिन किसी ने बनाया है। महिला का पति अपने स्वजन के साथ जब थाने पहुंचा तो उनके बयान दर्ज करते हुए किसी ने वीडियो बनाई। वीडियो में उन्होंने कहा है कि महिला सोमवार को मंदिर पर जाती थी। मगर महंत ने बार-बार फोन किया तो वह रविवार को ही मंदिर पर चली गई। मंदिर जाते समय उसने कहा था कि वह सुबह घर आ जाएगी। इसके बाद घर पर भी पूजा करनी है।
उसी रात 12 बजे महंत और उसके साथी उसको घर के बाहर फेंक गए। वीडियो में उसके पति का दावा करने वाले व्यक्ति ने बताया है कि महिला ने बताया था कि वह कुएं में गिर गई थी। इसके आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि वीडियो महिला के पति का ही है। इस वीडियो में जो भी बात कही गई है। उस दिशा में भी जांच की जा रही है।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी पीड़िता की हत्या
उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारी गई महिला आंगनबाड़ी सहायिका थी। ऐसे में उसकी हत्या के बाद परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। महिला की स्थाई नौकरी नहीं थी, इसलिए मृतक आश्रित के तौर पर उसके बेटे या फिर पति को नौकरी नहीं दी जा सकती।
फिर भी पुलिस प्रशासन के पूछने पर बेटे ने कहा था कि वह गांव की चौकीदारी कर सकता है। इस पर पुलिस ने मृतका के बेटे को चौकीदार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। थाना पुलिस उसकी नियुक्ति को जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेगी। सहायता राशि के लिए भी शासन को फाइल भेजी है।