Badaun Gang Misdeed Case Update : मुख्य आरोपित की तलाश में उत्तराखंड में दबिश दे रही पुलिस की टीम
Badaun Gang Misdeed Case Update बदायूं के उघैती में दुष्कर्म के बाद हुई महिला के साथ हैवानियत के मामले में मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उत्तराखंड गई है। मामले में फरार आरोपित संत को खोजने में पुलिस की चार टीमें लगी है।
बरेली, जेएनएन। Badaun Gang Misdeed Case Update : बदायूं के उघैती में दुष्कर्म के बाद हुई महिला के साथ हैवानियत के मामले में मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उत्तराखंड गई है। मामले में जहां अब तक फरार आरोपित संत को खोजने में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। वहीं चंदौसी सहित बरेली व बदायूं के कई इलाकों में भी पुुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में क्यावली और मेवली गांवों में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
सत्यनारायण को पहचाने में गच्चा खा गई पुलिस
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सत्यनारायण को पहचानने में पुलिस गच्चा खा गई । आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस को इगलास में जिस व्यक्ति को पकड़ कर आरोपित सत्यनारायण बताया था, असल में वो आरोपित नहीं है। पुलिस का अब कहना है कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम भी सत्यनारायण है, हुलिया भी आरोपित से मिलता जुलता है। लेकिन ये गुजरात के सूरत का रहने वाला है। उसके पास से आधार कार्ड भी मिला है। बदायूं पुलिस ने भी आरोपित सत्यनारायण के न होने की पुष्टि की है। बदायूं पुलिस के साथ सत्यनारायण का एक करीबी भी है जो उसे पहचानता है। फिलहाल पुलिस नए सिरे से आरोपित सत्यनारायण की तलाश में जुट गई है।
पकडे़ गए आरोपितों से रात भर करती रही सवाल
महिला के साथ हैवानियत करने वाले दो आरोपितों से पुलिस रात भर पूछताछ करती रही। मामले में पुलिस ने आरोपित वेदराम और जयपाल को पकड़ लिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दोनों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां भी मिली है।
बदायूं आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गठित टीम के सदस्य पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ सपा नेताओं के भी गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके अलावा मामले में एसटीएफ की टीम भी बदायूं आना है।