Aaj Ka Rashifal 23 June 2022: आर्थिक लाभ के लिए पीले वस्त्र पहने और पीली वस्तुओं का करें दान, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 आज के दिन लोहा मेडिकल केमिकल भूमि भवन वाहन खरीदना वेहद ही अनुकूल है। मिथुन कर्क वृश्चिक धनु मकर और कुंभ राशि के जातक पूर्ण रूप से ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। क्या कहते हैं आपके सितारे आइए जानते हैं...
बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में प्रातः 6:13 तक विचरण करेगा उपरांत मेष राशि में गतिशील होगा। बरेली की राशि के अनुसार चंद्रमा ग्यारहवे और बारहवे में भाव में है। और ज्योतिष दृष्टि से ग्यारहवें और बारहवें में भाव का चंद्रमा उन्नति कारक होता है। और आय में वृद्धि कराता है। यह चंद्रमा व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ देगा। ऐसे में मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु मकर, और कुंभ राशि के जातक पूर्ण रूप से ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज के दिन लोहा, मेडिकल, केमिकल, भूमि, भवन, वाहन खरीदना वेहद ही अनुकूल है। आज का दिन प्रशासन के लिए भी बेहद अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ के लिए पीले वस्त्र पहने, पीली वस्तुओं का दान करें। रोग शान्ति के लिए विष्णुसहस्र नाम का पाठ करें।
देखिए आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2079
शाके - 1944
मास - आषाढ़ मास,कृष्ण पक्ष
दिन - गुरुवार
तिथि -दशमी तिथि
नक्षत्र-रेवती नक्षत्र प्रातः 6:13 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र
योग - अतिगंड योग
करण - वणिज करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:17 से 7:01 तक
चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:27 से मध्यान्ह 3:37 तक
शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 5:20 से रात 9:37 तक
जानिए आज का अपना राशिफल
मेष - काल्पनिक और अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता से भी परेशान रहेंगे। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मां से लगाव रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ - आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। पीली वस्तु का दान करते रहें।
मिथुन - राजसत्ता पक्ष का साथ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क - भाग्यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम में नजदीकी रहेगी। व्यापार अच्छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह - जोखिम भरा समय है। बस आज का दिन निकल जाए, ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापार करीब-करीब ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
तुला - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्यम से बेहतर की ओर है। व्यापार मध्यम चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक - मानसिक स्थिति परेशानी में रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में भावुकतावश थोड़ी तू-तू, मैं-मैं होगी। व्यापार सही चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु - गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में अच्छी बात जुड़ेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम पहले से बेहतर लेकिन अभी भी जोखिम है। व्यापार ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक क्षेत्र में झगड़े की स्थिति आ सकती है। ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ - शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनका शमन हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मीन - निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। मन बड़ा सुकून महसूस करेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम काफी बेहतर, व्यापार अच्छा चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।