Move to Jagran APP

Assembly Election 2022 : प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर को मिली पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी, बोले- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे वर्चुअल संवाद

Assembly Election 2022 प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहले चरण 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में वकील शिक्षक बिल्डर समेत अन्य वर्गों से बात करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच रहेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 01:33 PM (IST)
Assembly Election 2022 : प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर को मिली पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी, बोले- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे वर्चुअल संवाद
Assembly Election 2022 : प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर को मिली पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहले चरण 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में वकील, शिक्षक, बिल्डर समेत अन्य वर्गों से बात करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच रहेंगे। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलेगा, जिनकी चुनाव में अहम जिम्मेदारी होगा। भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार दोपहर यह बातें पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी शक्ति केंद्रों से वर्जुअली संवाद करेंगे।

loksabha election banner

सभी पदाधिकारी इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। बूथ विजय अभियान के दूसरे चरण में सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान दस दिन तक चलाया जाएगा। फिर 24 बूथों पर सम्मेलन होगा। 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम होंगे। 19 सितंबर को सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर हर शक्ति केंद्र पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरेली में विस्तार वर्ग बढ़ा रहे हैं। इस दौरान बरेली के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के नौंवी बार अध्यक्ष बने जितेंद्र मिश्रा

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कालेज का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें नौंवी बार बरेली कालेज का अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर संजीव यादव, कोषाध्यक्ष पद पर गंगा प्रसाद को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर हुए मतदान पर हरीश मौर्य ने जीत दर्ज कि। बरेली कालेज के अस्थायी कर्मचारियों के संगठन कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के चार प्रमुख पदों के लिए पुस्तकालय सभागार में दो बजे से चुनाव हुआ।

चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार, शिव चरण और केपी सिंह ने चुनाव संपन्न कराया। शनिवार को समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी प्राचार्य से मिलकर शपथ ग्रहण के लिए सभागार आरक्षित करने के साथ अन्य समस्याओं के लिए बात करेंगे। नौंवी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य रहेगा कि कैसे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कराया जाए और बरेली कालेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिले। उन्होंने 15 सितंबर को प्रस्तावित मशाल जुलूस में शामिल होने की अपील की।

कांग्रेसी बोले- प्रदेश में सरकार आते ही किसानों का कर्जा होगा माफ

कांग्रेस इन दिनों सभी न्याय पंचायत स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसमें पार्टी के निर्देश पर गांव-गांव जनसंपर्क कर ग्राम स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं। जिसके तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में नंदगांव व अगरास में कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जनता से जुड़े बिंदुओं को शामिल कर सके।

अगरास में लियाकत अंसारी को अध्यक्ष नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बिजली के बिल हाफ कर दिए जाएंगे। किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.