Move to Jagran APP

Archery News : तीन स्वर्ण जीतने वाली तीरंदाज दीपिका बोली-तीरंदाजी का यह स्वर्णिम समय है निकलेंगी कई प्रतिभाएं

Archery News तीरंदाजी वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण जीतकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर स्थान बनाने वाली दीपिका कुमारी की बरेली की रहने वाली पूर्व ओलंपिक तीरंदाज सुमंगला से कई बार मुलाकात हुई। सुमंगला बताती हैं कि दीपिका हमेशा से नंबर एक रहना चाहती थी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 06:54 PM (IST)
Archery News : तीन स्वर्ण जीतने वाली तीरंदाज दीपिका बोली-तीरंदाजी का यह स्वर्णिम समय है निकलेंगी कई प्रतिभाएं
Archery News : तीन स्वर्ण जीतने वाली तीरंदाज दीपिका बोली-तीरंदाजी का यह स्वर्णिम समय है निकलेंगी कई प्रतिभाएं

बरेली,जेएनएन। : तीरंदाजी वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण जीतकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर स्थान बनाने वाली दीपिका कुमारी की बरेली की रहने वाली पूर्व ओलंपिक तीरंदाज सुमंगला से कई बार मुलाकात हुई। सुमंगला बताती हैं कि दीपिका हमेशा से नंबर एक रहना चाहती थी। कैरियर की शुरुआत के समय जब दीपिका से मुलाकात हुई तो उनका पहला सवाल था कि ओलंपिक जाने के लिए क्या करना होता है। सुमंगला ने कहा कि तीरंदाजी के लिए यह स्वर्णिम समय है। अब तीरंदाजी में भी युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।

loksabha election banner

फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से तीरंदाज कोच और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी सुमंगला शर्मा ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप में तीन गोल्ड जीत विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची दीपिका के साथ बिताए अपने समय को याद किया। कहाकि 2008 में उन्होंने अपना अंर्तराष्ट्रीय कैरियर पूरा किया था, जबकि दीपिका उस समय शुरुआत कर रही थी। बताया कि दीपिका एक अकेली ऐसी तीरंदाज है जिसने इस खेल को लगातार 14 साल दिए।

वह 2012 के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बताया कि उस समय जब दीपिका ने कॅरियर शुरू किया तब वह जब मिलती थी तो ओलंपिक के अनुभवों के बारे में जानकारी लेती थी। पूछती थी कि क्या करें जिससे आगे बढ़ सकें। सुमंगला ने कहाकि पूरा विश्वास है कि टोक्यो ओलंपिक में दीपिका सफलता हासिल कर देश के लिए तीरंदाजी में पहला मेडल लाएगी।

युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बनी दीपिका

सुमंगला शर्मा ने कहाकि दीपिका का 14-15 साल तक लगातार तीरंदाजी (आर्चरी) करना एतिहासिक है।आज वह युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बन गई है। कहाकि पुरुष वर्ग में लिंबाराम थे जिन्हें युवा आदर्श मानते थे। अब महिला वर्ग में दीपिका के नाम से आर्चरी जानी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.