खेती किसानी छोड़ नौकरी की तरफ भाग रहा युवा : धर्मेद्र Bareilly News
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शनिवार शाम केंद्रीय श्रम मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार का स्वागत किया।
बरेली, जेएनएन : आज का युवा खेती किसानी छोड़कर नौकरी की ओर भाग रहा है। सफाई कर्मी बनने के लिए खेत बेचने को भी तैयार है। युवाओं में जोश और जुनून है, वह अपने सपने को साकार कर सकते हैं। युवाओं में यह जोश आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप ने युवक महिला मंगल दल के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर भरा।
विकास भवन के सभागार में युवक महिला मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री व खेलकूद किट के वितरण कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे है। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने भी खेलकूद को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। कार्यक्रम में 88 युवक व 58 महिलाओं को वालीबाल व फुटबाल की किट वितरित की । कार्यक्रम में कुल 146 किट वितरित की गई।
अर्बन को-आॅपरेटिव बैंक सभागार में महानगर महिला मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने जताया महिला मोर्चा का आभार
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शनिवार शाम केंद्रीय श्रम मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार का स्वागत किया। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए महिला मोर्चा का आभार जताया।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उनकी जीत में महिला मोर्चा की भी अहम भूमिका रही। महिला मोर्चा ने सौभाग्यवती गंगवार को भी सम्मानित किया। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष इंदु सेठी, आदेश प्रताप सिंह, सतीश रोहतगी आदि मौजूद रहे।