Move to Jagran APP

बरेली जिले की बागडोर संभालने के लिए दूसरा जिलाध्यक्ष भी घोषित Bareilly News

भाजपा ने आंवला क्षेत्र के पहले जिला अध्यक्ष का एलान कर दिया। वीर सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। पहले ही तय हो गया था कि बरेली में अब दो जिलाध्यक्ष होंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 01:53 PM (IST)
बरेली जिले की बागडोर संभालने के लिए दूसरा जिलाध्यक्ष भी घोषित Bareilly News
बरेली जिले की बागडोर संभालने के लिए दूसरा जिलाध्यक्ष भी घोषित Bareilly News

जेएनएन, बरेली : भाजपा ने आंवला क्षेत्र के पहले जिला अध्यक्ष का एलान कर दिया। वीर सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। पहले ही तय हो गया था कि बरेली में अब दो जिलाध्यक्ष होंगे। एक बरेली के लिए और दूसरे जिलाध्यक्ष आंवला क्षेत्र के लिए। बरेली जिले के अध्यक्ष का एलान पहले हो चुका, शुक्रवार को आंवला जिलाध्यक्ष की घोषणा भी कर दी गई।

loksabha election banner

पहले जिलाध्यक्ष के रूप में वीर सिंह पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जिला मंत्री पद से प्रोन्नत करके जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। वीर सिंह पाल ने विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद युवा मोर्चा और फिर भाजपा के मुख्य संगठन में लाए गए हैं।

वैसे इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत सात ने नामांकन किया था। इनमें शिवप्रताप सिंह का दावा मजबूत माना जा रहा था। माना जा रहा है कि जातिगत समीकरण साधने की वजह से पार्टी ने वीर सिंह पाल को आंवला का अध्यक्ष घोषित किया है। वह आंवला नगर के रहने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.