आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य कर रही सरकार
Amla MP Dharmendra Kashyap in Pilibhit पीलीभीत के पूरनपुर नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य किया है।
बरेली, जेएनएन। Amla MP Dharmendra Kashyap in Pilibhit : पीलीभीत के पूरनपुर नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य किया है। अभी तक किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान इस देश की शान है।
वह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत कार्य किया है। बिना भेदभाव कार्य किया गया है। किसानों को कर्ज माफ सहित उन्हें किसान सम्मान निधि भी देने का कार्य किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को जी जान से जुट जाना चाहिए। इसमें विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा किशन लाल राजपूत सहित कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।