शहर में अलर्ट. दिल्ली से दूरी जरूरी
दिल्ली में कोविड-19 की वजह से सूक्ष्म लॉकडाउन की आशंका है। सरकार संजीदा है। लोगों को बचाव के लिए निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि खतरा टला नहीं है। बरेली का दिल्ली से व्यावसायिक और पेशागत नाता बहुत पुराना है। बरेली भी कोविड 19 के खतरों से अछूता नहीं है। इसके चलते ही सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है।
बरेली, जेएनएन : दिल्ली में कोविड-19 की वजह से सूक्ष्म लॉकडाउन की आशंका है। सरकार संजीदा है। लोगों को बचाव के लिए निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि खतरा टला नहीं है। बरेली का दिल्ली से व्यावसायिक और पेशागत नाता बहुत पुराना है। बरेली भी कोविड 19 के खतरों से अछूता नहीं है। इसके चलते ही सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। अपील की है कि जो लोग दिल्ली से आए हों या वहां से आए लोगों के संपर्क में आए हों, वह अपनी कोविड जांच जरूर करा लें।
मार्च माह में संक्रमण की शुरुआत के बाद जिले में केस तब बढ़े जब प्रवासियों का आना शुरू हुआ। मतलब बाहर से आए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के जरिए यहां संक्रमण फैला। इसके बाद दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, हरियाणा अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की निगरानी कर जांच की गई थी। अब जिले में संक्रमण ढलान पर है तो दिल्ली पर खतरा फिर मडराने लगा है। त्योहार और त्योहार के बाद दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए। ऐसे में आशंका जाहिर की गई कि जिले में त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से आए होंगे। वहीं दिल्ली से बरेली के लोगों का सीधा रिश्ता है। कुछ घंटों का सफर होने के चलते जिले के व्यापारी दिल्ली से ही ज्यादातर खरीदारी करते हैं। दवा, कपड़ा, खाद्य, उद्यम समेत अन्य छोटे बड़े व्यापारी का दिल्ली का आए दिन का आना जाना है। गुरुवार को बाजार बंद रहने के चलते व्यापारी अक्सर दिल्ली से माल खरीदने जाते हैं। इसके चलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दिल्ली से आवागमन करने वालों पर नजर बनाए हुए है।
दिल्ली से जुड़ीं गतिविधियां
- मेडिकल हब होने के चलते चिकित्सकों व मरीजों की दिल्ली से कनेक्टिविटी है।
- दवा व्यापारियों की भी बड़ी सप्लाई दिल्ली से ही आती है।
- कपड़ा व्यापारियों का दिल्ली के जरिए ही माल की आवक होती है।
- बरेली से व्यापारियों का गुरुवार को दिल्ली आवागमन सामान्य है।
- मोबाइल, आइटी सामग्री भी दिल्ली के रास्ते ही बरेली में पहुंचती है।
- इलेक्ट्रानिक सामग्री भी दिल्ली के जरिए बरेली पहुंचती है।
- दिल्ली के व्यापारियों, एजेंटों का बरेली आना जाना लगा रहता है।
सीएमओ की अपील
कोरोना संक्रमण को लेकर अभी ढिलाई न बरतें। त्योहार के बाद अब और सतर्कता दिखाने की जरूरत है। जो लोग दिल्ली से आए हों या जो दिल्ली से आए लोगों के संपर्क में आए हों वह लोग अपनी कोविड जांच जरूर करा लें। घर से बाहर निकलते वक्त दो गज दूरी, मास्क बेहद जरूरी, हाथों को धोने, सैनिटाइज्ड करने की आदत बरकरार रखें। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।
- डॉ.विनीत कुमार शुक्ल
------
कोविड-19 की दूसरी लहर का इफेक्ट कई शहरों व प्रदेशों में नजर आने लगा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में कोविड संक्रमित मिले हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। जो दिल्ली से आए हों, वह अपनी जांच कराएं।
- डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमेशा सजग रहने की जरूरत है। अभी त्योहार निकला है। दूसरे प्रदेशों और जिलों से कई लोग आए गए होंगे। खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण वाले लोग जांच कराकर अपनी शंका दूर कर लें।
- डा. संचित शर्मा, चिकित्साधीक्षक, बिथरी चैनपुर कोरोना संक्रमण पूर्व में भी बाहर से आए लोगों के जरिए ही फैला था। दिल्ली का रास्ता सीधा और नजदीक होने के चलते वहां से आवागमन आसान है। ऐसे में खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोग जांच कराकर खुद व आसपास के लोगों को सुरक्षित करें।
- गौरव राजपूत, आम नागरिक कपड़ा व्यापारी तो दिल्ली से सीधे जुड़े हुए हैं। कई व्यापारियों का आए दिन का आना जाना है। माल को लेकर कई बार वहां से लोग भी यहां आते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
- नरेंद्र गुप्ता, कपड़ा कारोबारी व्यापारी वर्ग को संक्रमण से बचाड़ा नुकसान हुआ। ऐसे में अब फिर से कोरोना के खिलाफ खड़े होना है। एहतियात जारी रखनी है। मास्क, सैनिटाइजर और दूरी बनाकर ही व्यापार करना है। दिल्ली से आए लोग अपनी जांच कराएं।
- शोभित सक्सेना, व्यापारी नेता