Tiddi Dal Alert Update : बदायूं पहुंचा टिड्डी दल, तलाश में जुटे कृषि विभाग के अधिकारी, फरुर्खाबाद में बढ़ा खतरा
कासगंज के बाद बरेली मंडल के बदायूं में टिड्डी दल पहुंच गया है। बदायूं के कृषि विभाग के अधिकारी विनोद कुमार सिंह की मानें तो यह दल सहसवान के खेतों में दिखाई दिया है।
बरेली, जेएनएन। Tiddi Dal Alert : कासगंज के बाद बरेली मंडल के बदायूं में टिड्डी दल पहुंच गया है। बदायूं के कृषि विभाग के अधिकारी विनोद कुमार सिंह की मानें तो यह दल सहसवान के खेतों में दिखाई दिया है। जिसकी तलाश में टीमें लगा दी गई है। वहीं बदायूं से ही टिड्डी दल दो भागों में बंट गया है। जिसमें से एक दल फरुर्खाबाद की तरफ चला गया है। गौरतलब है कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा था।
जिलों में कहर बरपाने के बाद अब बरेली में टिड्डी दल पहुंचने की संभावना प्रबल हो गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट अनुसार टिड्डी दल कासगंज से बदायूं में प्रवेश कर चुका है। जिसके बाद बदायूं के अधिकारियों ने सर्च आॅपरेशन शुरु कर दिया है। बदायूं में अग्निशमन दल के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों, प्रधान और रोजगार सेवकों पहले ही अलर्ट है। वहीं शाहजहांपुर में टिड्डियों को लेकर प्रशासन व कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अग्निशमन विभाग के अलावा कृभको, रिलायंस की दमकल गाड़ियों के अलावा पांचों चीनी मिलों में ट्रैक्टर समेत करीब चार सौ वाहन पूरे जिले में दवा व स्प्रेयर के साथ तैयार हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें मौके पर भेजा जाएगा।