Move to Jagran APP

शर्ट फाड़कर चड्ढाजी बोले-अवैध निर्माण तोड़ा तो लगा लूंगा आग Bareilly News

अवैध निर्माण तोड़ने से पहले मकान में रहने वाले ‘चड्ढाजी’ शर्ट फाड़कर अर्धनग्न हो गए। मिट्टी का तेल मंगाने लगे। परिवार सहित आग लगाने की धमकी भी दे डाली। पगड़ी भी उतार फेंकी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 09:13 PM (IST)
शर्ट फाड़कर चड्ढाजी बोले-अवैध निर्माण तोड़ा तो लगा लूंगा आग Bareilly News
शर्ट फाड़कर चड्ढाजी बोले-अवैध निर्माण तोड़ा तो लगा लूंगा आग Bareilly News

बरेली, जेएनएन : छावनी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से बन रहे दो मंजिला मकान को कैंट बोर्ड की टीम ने पुलिस की मदद से तोड़ा। अवैध निर्माण तोड़ने से पहले मकान में रहने वाले ‘चड्ढाजी’ शर्ट फाड़कर अर्धनग्न हो गए। मिट्टी का तेल मंगाने लगे। परिवार सहित आग लगाने की धमकी भी दे डाली। पगड़ी भी उतार फेंकी। कैंट बोर्ड कर्मचारियों से अभद्रता की।
कैंट बोर्ड टीम पुलिस के साथ पहुंची थी। धमकी पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। कहा- उठाकर अंदर कर दूंगा, आत्महत्या के प्रयास का ऐसा मुकदमा दर्ज होगा। आग लगाना भूल जाओगे। तब जाकर ‘चड्ढाजी’ के तेवर ठंडे पड़े। इसके बाद अवैध निर्माण तोड़ा गया। अब कैंट बोर्ड आरोपित के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कराने पर विचार कर रहा है।

loksabha election banner

सास का दम दिखाकर उलझा रखा था मामला

कैंट बोर्ड अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास मकान नंबर 804 का ना म्यूटेशन हुआ था और ना नक्शा पास। वर्ष 2016 में अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा तोड़ा गया था। सतवंत सिंह चड्ढा कचहरी के पास एक रेस्टोरेंट मालकिन के दामाद थे। इसी वजह से वकीलों से अच्छे संपर्क का दम दिखाते थे। कभी मुकदमा तो कभी याचिका डालकर उलझा रखा था।

छुट्टी पर दिन और रात में कराते निर्माण

अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण रोकने की हिदायत कई बार सतवंत सिंह को दी गई। उन्होंने बिना नक्शा कंपाउंड कराए एक ईंट भी ना लगाने का आश्वासन दिया था। पर रविवार या किसी त्योहार की छुट्टी पर दिन में और बाकी दिन रात में चोरी-छिपे काम करा रहे थे।

फोटो कराकर जुटा सबूत, फिर एक्शन

अधिकारियों ने अवैध निर्माण की फोटो और वीडियोग्राफी के लिए लगाई। छुट्टियों पर लगातार फोटो हुए। इस बीच सतवंत सिंह चड्ढा की ओर स्टे के लिए डाली याचिका भी सिविल कोर्ट ने रद कर दी। जिसके बाद कैंट बोर्ड टीम ने ऊपरी मंजिल बुलडोजर की मदद से ध्वस्त की। वहीं, निचली मंजिल पर खुद अवैध निर्माण ध्वस्त करने को कहा।

अवैध निर्माण के बाबत म¨हद्र कौर और सतवंत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। अवैध निर्माण जारी रखने पर सोमवार को कार्रवाई की। इस दौरान सतवंत सिंह ने आत्मदाह की धमकी देते हुए कर्मचारियों से अभद्रता भी की। मुकदमा दर्ज कराने का विचार चल रहा है। - आरके माहेश्वरी, अभियंता, कैंट बोर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.