Move to Jagran APP

Smuggling in Bareilly : बरेली में पढेरा के बाद अलीगंज के ढकिया का पूर्व प्रधान तस्करी में गिरफ्तार

Smuggling in Bareilly पढेरा का तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के बाद अब अलीगंज के ढकिया गांव का पूर्व प्रधान छत्रपाल तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। छत्रपाल के पास से पुलिस ने अकेले साढ़े तीन किलो अफीम के साथ पौने दो लाख रुपये भी बरामद किये हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 06:57 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 06:57 AM (IST)
Smuggling in Bareilly : बरेली में पढेरा के बाद अलीगंज के ढकिया का पूर्व प्रधान तस्करी में गिरफ्तार
पढेरा का तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के बाद

बरेली, जेएनएन। Smuggling in Bareilly : पढेरा का तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के बाद अब अलीगंज के ढकिया गांव का पूर्व प्रधान छत्रपाल तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। छत्रपाल के पास से पुलिस ने अकेले साढ़े तीन किलो अफीम के साथ पौने दो लाख रुपये भी बरामद किये हैं। वहीं छत्रपाल के साथी सूरज, अंजनी गांव के रहने वाले दिनेश व उसकी पत्नी रामादेवी को भी अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चारों के पास से करीब सात किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस अब पूर्व प्रधान व पकड़े गए आरोपितों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पूर्व प्रधान की भी करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की बात सामने आ रही है।

loksabha election banner

पढेरा के तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे के पकड़े जाने के बाद पुलिस को कई सफेदपोशों के तस्करी के काम में जुड़े होने की जानकारी मिली थी। इसमें प्रधानों के नाम सबसे ऊपर थे। इसी के बाद से ऐसे लोगों के बारे में जानकारी में जुटी थी। सिरौली पुलिस ने अलीगंज इलाके से पूर्व प्रधान छत्रपाल, उसके साथी सूरज, दिनेश व उसकी पत्नी रामदेवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अलीगंज से लेकर सिरौली तक तस्करी के काम में शामिल कई तस्करों के नाम कबूले हैं। बताया कि यह तस्कर अफीम पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि स्थानों को भेजी जाती है। छत्रपाल ने कई सफेदपोशों के नाम भी कबूले हैं। पुलिस अब सर्विलांस के जरिए आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

दारोगा व सिपाही पर आठ लाख रुपये लूट का आरोप लगा दर्ज कराया था मुकदमा

छत्रपाल ने करीब चार साल पहले दो दारोगा व सिपाही पर आठ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। तत्कालीन समय में छत्रपाल प्रधान था। आरोप लगाया कि चेकिंग के लिए दारोगा व सिपाही द्वारा उसे रोका गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर उससे पुलिसकर्मियों ने आठ लाख रुपये हड़प लिये। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए उसने ग्रामीणों की मदद से जमकर हंगामा काटा। इस पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दोनों दारोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया था। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। तब से पुलिस ने छत्रपाल के वहां कई बार दबिश दी लेकिन, उसके पास से हर बार माल नहीं मिलता था।

पति-पत्नी पंजाब तक ले जाते हैं सप्लाई

पूछताछ में छत्रपाल ने बताया कि रामादेवी व दिनेश अफीम की खेप पंजाब में सप्लाई करते हैं। किसी को कोई शक न हो, इसके लिए दिनेश पत्नी की मदद लेता था। उसी के जरिए वह तस्करी का काम करता था। एक बार भी न पकड़े जाने पर दोनों पर छत्रपाल का भरोसा बढ़ गया। इसी के बाद बड़े पैमाने पर अफीम खपाई जाने लगी।

पूर्व प्रधान व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर करीब सात किलो अफीम बरामद की गई है। पौने दो लाख रुपये भी बरामद किये गए हैं। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.