Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में आधी रात के बाद अचानक चली गोली, पत्नी की मौत Shahjahanpur News

संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। महिला के परजिनों ने पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर अारोपित को हिरासत में ले ल‍िया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 05:45 PM (IST)
शाहजहांपुर में आधी रात के बाद अचानक चली गोली, पत्नी की मौत Shahjahanpur News
शाहजहांपुर में आधी रात के बाद अचानक चली गोली, पत्नी की मौत Shahjahanpur News

शाहजहांपुर, जेएनएन : संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। महिला के परजिनों ने पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर अारोपित को हिरासत में ले ल‍िया है। हालांकि पुल‍िस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी विनोद ने गांव राजेपुर में रहने वाली संगीता से प्रेम करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने पर‍िजनों की मर्जी के विरुद्ध कोर्ट मैर‍िज की थी। विनोद व संगीता कुछ दिनों से बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित सराय तालुके बनगांव में किराये के मकान में रह रहे है। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थतियों में संगीता की सीने पर गोली लगने से मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इधर जानकारी लगते ही संगीता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विनोद पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही मामले में पुलिस से भी श‍िकायत की। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर आरोपित को हिरासत में ले लिया।

खुद को मारी गोली : पूछताछ के दौरान विनोद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम दोनों लोगों ने साथ में बैठकर खाना खाया था। इसके बाद दोनों लोग सो गए। रात करीब दो बजे संगीता ने तमंचे से सीने पर सटाकर गोली मार ली।

प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे है। इसलिए आरोपित को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।- दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष मिर्जापुर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.