Move to Jagran APP

Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम में एई ने की महिला जेई से अभद्रता, दोहरे अर्थों वाले शब्दों का किया इस्तेमाल, जानिए पूरा मामला

Bareilly Nagar Nigam नगर निगम की एक महिला जेई ने एई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अपर नगर आयुक्त के सामने ही दोहरे अर्थ वाले शब्दों का इस्तेमाल करना बताया है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने एई का स्पष्टीकरण तलब कर आख्या मांगी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 08:59 AM (IST)
Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम में एई ने की महिला जेई से अभद्रता, दोहरे अर्थों वाले शब्दों का किया इस्तेमाल, जानिए पूरा मामला
बरेली नगर निगम में एई ने की महिला जेई से अभद्रता, दोहरे अर्थों वाले शब्दों का किया इस्तेमाल

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam : नगर निगम की एक महिला अवर अभियंता (जेई) ने सहायक अभियंता (एई) पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अपर नगर आयुक्त के सामने ही दोहरे अर्थ वाले शब्दों का इस्तेमाल करना बताया है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने एई का स्पष्टीकरण तलब कर मुख्य अभियंता से इंजीनियर की कार्यशैली की आख्या मांगी है। मामला नगर निगम में सुर्खियों पर बना है।

loksabha election banner

कुछ दिन पहले एक ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने की शिकायत अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद से की थी। इस पर उन्होंने एई और जेई को अपने कक्ष में बुलाया। उनके सामने ही एई ने जेई से कहा, अगर तुम फील्ड में जाती हो तो मजा भी तो सबसे ज्यादा तुम ही ले रही हो। महिला जेई के लिए अभद्र भाषा और दोहरे अर्थ वाले शब्दों का इस्तेमाल करने पर अपर नगर आयुक्त ने तत्काल एई का स्पष्टीकरण तलब कर लिया।

मामला नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के संज्ञान में आने पर उन्होंने अपर नगर आयुक्त को विस्तृत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से इंजीनियरों की कार्यशैली की रिपोर्ट मांगी है। वही, एई ने आरोप को निराधार बताया। उनका कहना है कि जेई ने ठेकेदार को भुगतान करने के लिए कहा जो उनका अधिकार नहीं है।

एससी-एसटी आयोग जाने की तैयारी में महिला जेई

महिला जेई अन्य अधिकारियों के सामने अभद्रता किए जाने से ज्यादा व्यथित हैं। उनका कहना है कि महिला अधिकारी के बुलाने पर वह उनके कार्यालय गई थीं। वहां अन्य अधिकारी भी बैठे थे। उसी दौरान सबसे सामने एई ने उनसे अभद्रता की। महिला जेई ने एससी-एसटी आयोग जाने की चेतावनी दी है।

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच अपर नगर आयुक्त को दी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.