Move to Jagran APP

बरेली में दहेज हत्या में सजा हाेने से पहले हुई आरोपित की माैत, संदिग्ध हालातों में मिला शव

दहेज हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक कुछ ही दिनों में आरोपित को सजा होने वाली थी। उससे पहले ही सोमवार को संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला तो खलबली मच गई। मामला प्रेमनगर के पहाड़ी कालोनी का है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 01:54 PM (IST)
बरेली में दहेज हत्या में सजा हाेने से पहले हुई आरोपित की माैत, संदिग्ध हालातों में मिला शव
बरेली में दहेज हत्या में सजा हाेने से पहले हुई आरोपित की माैत, संदिग्ध हालातों में मिला शव

बरेली, जेएनएन। Youth Died in Bareilly : दहेज हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, कुछ ही दिनों में आरोपित को सजा होने वाली थी। उससे पहले ही सोमवार को संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला तो खलबली मच गई। मामला प्रेमनगर के पहाड़ी कालोनी का है।

loksabha election banner

प्रेमनगर पुलिस ने बताया कि मृतक देवेंद्र बालाजी विहार कालोनी का रहने वाला था। उनका बड़ा भाई विनोद है। विनोद ने बताया कि देवेंद्र पहाड़ी कालोनी में एक पंडित के वहां रहकर सेवा पानी करते थे। विनोद की पत्नी की हत्या हो चुकी है। मामले में विनोद व देवेंद्र दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

फिलहाल, विनोद ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि देवेंद्र की तबियत खराब रहती थी। अचानक से उसकी मौत की जानकारी तब हुई जब वह फोन नहीं उठा रहा था। जाकर देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.