Accident in Badaun : बदायूं में सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने रौंदा, हुई मौत
Accident in Badaun बदायूं थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दहगवां निवासी 10 वर्षीय सुहानी रविवार काे घर से घास लेने के लिए खेतों पर जा रही थी। इसी दौरान मेरठ बदायूं हाईवे पार करते समय उसे एक कार ने टक्कर मार दी।
By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 12:55 PM (IST)
बरेली, जेएनएन। Accident in Badaun : बदायूं थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दहगवां निवासी 10 वर्षीय सुहानी रविवार काे घर से घास लेने के लिए खेतों पर जा रही थी। इसी दौरान मेरठ बदायूं हाईवे पार करते समय उसे एक कार ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने हाइवे पर जमा भीड़ को हटवाया और शव को सीएचसी ले गई। जहां पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें