नेपाल पुलिस की गोली से घायल हुए युवक की भी मौत, तस्कर बताकर नेपाल की पुलिस ने चार मार्च को दो भारतीय युवकों को मार दी थी गोली, एक की मौके पर ही हो गई थी मौत
नेपाल बॉर्डर पर चार मार्च को भारतीय युवक गोविंद सिंह और गुरमेज सिंह को नेपाली पुलिस ने तस्कर बताकर गोली मार दी थी। गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरमेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था।
बरेली, जेएनएन। नेपाल बॉर्डर पर विगत चार मार्च को भारतीय युवक गोविंद सिंह और गुरमेज सिंह को नेपाली पुलिस ने तस्कर बताकर गोली मार दी थी। गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुरमेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था। इसके बाद स्वजन ने उसे लखनऊ के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे स्वजन में चीत्कार मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह ने बताया कि घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। लखनऊ के ही अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। देर रात उसका शव गांव पहुंचने की संभावना है।