Move to Jagran APP

बरेली नारी निकेतन में मिली 78 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

दो दिन की टेस्टिंग में प्रेमनगर स्थित नारी निकेतन की 78 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव आई है। पहले से ओवरलोड नारी निकेतन में संक्रमण की घुसपैठ ने अधिकारियों को परेशान कर दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 05:46 PM (IST)
बरेली नारी निकेतन में मिली 78 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
बरेली नारी निकेतन में मिली 78 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। दो दिन की टेस्टिंग में प्रेमनगर स्थित नारी निकेतन की 78 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव आई है। पहले से ओवरलोड नारी निकेतन में संक्रमण की घुसपैठ ने अधिकारियों को परेशान कर दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार नारी निकेतन पहुंची। संक्रमण की जद में आई संवासिनियों को अलग कमरों में रखवाया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

loksabha election banner

कानपुर के राजकीय संवासिनी गृह में एक साथ 58 संवासिनियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षा और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रशासन ने राजकीय महिला शरणालय में क्षमता से अधिक संवासिनी होने से शासन को अवगत कराया था। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने राजकीय महिला शरणालय में नई संवासिनियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

यहां 25 सामान्य संवासिनी और 100 मानसिक रूप से मंदित संवासिनी रखी जा सकती है। लेकिन मौजूदा समय में 215 संवासिनी निकेतन के अंदर मौजूद हैं। संवासिनियों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखना आसान नहीं है। सैनिटाइजेशन करवाए जाने के बावजूद संक्रमण फैल रहा है।

इससे पहले भी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने मेडिकल के बाद निकेतन के अंदर मेडिकल के बाद आने वाले संवासिनियों को क्वारंटाइन करने का निर्देश दे चुके थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। साफ निर्देश है कि अगर कोई संवासिनी गंभीर हाेती है तो उसको अस्पताल शिफ्ट करवा दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.