50 निगेटिव, हादसे में घायल दो संक्रमित भेजे जा चुके गृह जनपद
पांच दिन पूर्व हादसे में घायल हुए हरदोई और देवरिया के दो घायल मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित जिले के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। प्रवासियों को संबंधित जिले में ही क्वारंटाइन किया जाएगा।
बरेली, जेएनएन : पांच दिन पूर्व हादसे में घायल हुए हरदोई और देवरिया के दो घायल मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित जिले के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। प्रवासियों को संबंधित जिले में ही क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को आइवीआरआइ से 50 सैंपल की रिपोर्ट और आई थीं। यह सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं।
पांच दिन पहले दिल्ली से गोरखपुर जा रहा एक ट्रक का बिथरी के पास हादसाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक और परिचालक के अलावा 13 प्रवासी सवार थे। सभी को एसआरएमएस में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सभी का सैंपल लिया गया था। इनमें से छह लोगों को पूर्व में ही उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। वहीं, शेष प्रवासियों को अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए शनिवार को उनके गृह जनपद भेज दिया गया। इनमें से एक हरदोई और एक देवरिया के प्रवासी की रिपोर्ट रात में पॉजिटिव आई है। इनसेट
रेडियोलॉजिस्ट के संपर्क में आए स्टाफ के तीन लोग भी निगेटिव
रामपुर गार्डन के रेडियोलॉजिस्ट की पत्नी, बच्ची व एक अन्य चिकित्सक की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी थी। उनकी पत्नी और बच्ची को घर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। शनिवार को आई रिपोर्ट में रेडियोलॉजिस्ट के संपर्क में रहे स्टाफ के तीन और लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ----------
आइवीआरआइ से मिली सभी 50 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अतिरिक्त दो अन्य रिपोर्ट जो पॉजिटिव आई हैं। वह हादसे में घायल प्रवासियों की थी। उनमें एक हरदोई और दूसरा देवरिया का था। उन्हें पहले ही गृह जनपद भेजा जा चुका है। संबंधित जिलों के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है।
-डॉ. रंजन गौतम, नोडल अधिकारी कोविड-19