जिले में 2946 निगेटिव और 37 नए संक्रमित
जले में गुरुवार को 2983 लोगो की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 2946 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
बरेली, जेएनएन : जिले में गुरुवार को 2983 लोगो की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 2946 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों में कांधरपुर, हरूनगला, नबावगंज, जनकपुरी, गुलाब नगर, इज्जतनगर, ललितपुर, ताजपुरा, नौगवां, भमौरा, सिविल लाइंस, प्रेमनगर, नीलकंठ कालोनी, राजपुरा, शास्त्री नगर, कटघर, गायत्री नगर, बिहारीपुर, नगरियां परिक्षित, सूद धर्मकांटा, महानगर समेत अन्य जगहों के लोग शामिल हैं।
------------
19 को होंगे पीएमएस संघ के चुनाव, कैलेंडर जारी
जासं, बरेली : पीएमएस संघ की जिला कार्यकारिणी बीते दिनों भंग कर दी गई थी। अब इसके चुनाव होने हैं जिसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी बनाए गए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुल आठ पदों के लिए 19 नवंबर को मतदान होंगे। इसमें अध्यक्ष, सचिव के एक, उपाध्यक्ष के तीन, संपादक का एक और केंद्रीय कार्यकारिणी का एक पद पर चुनाव होगा। इसमें मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अखिलेश्वर सिंह को रिटर्निंग आफिसर व डा. सीपी सिंह को उप चुनाव अधिकारी बनाया गया है।