Move to Jagran APP

बरेली शहर में 22.31 करोड़ से सुधरेगी पेयजल सप्लाई, होगा कूड़ा निस्तारण

शहर के लोगों को आने वाले समय में जल्द ही सुविधाओं की सौगात मिलने वाली है। शासन ने प्रदेश के दस शहरों में पेयजल आपूर्ति में सुधार और कूड़ा निस्तारण को प्रभावी करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 1.65 अरब की रकम आवंटित कर दी है। दस शहरों में सबसे अधिक बरेली नगर निगम को करीब 22.31 करोड़ रुपये मिले हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 02:40 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 02:40 AM (IST)
बरेली शहर में 22.31 करोड़ से सुधरेगी पेयजल सप्लाई, होगा कूड़ा निस्तारण
बरेली शहर में 22.31 करोड़ से सुधरेगी पेयजल सप्लाई, होगा कूड़ा निस्तारण

बरेली, जेएनएन : शहर के लोगों को आने वाले समय में जल्द ही सुविधाओं की सौगात मिलने वाली है। शासन ने प्रदेश के दस शहरों में पेयजल आपूर्ति में सुधार और कूड़ा निस्तारण को प्रभावी करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 1.65 अरब की रकम आवंटित कर दी है। दस शहरों में सबसे अधिक बरेली नगर निगम को करीब 22.31 करोड़ रुपये मिले हैं।

prime article banner

शहरों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण और लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शासन की प्राथमिकता पर है। इसके लिए शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत तमाम क्षेत्रों में सुधार के लिए रकम जारी की है। बरेली में पेयजल आपूर्ति के संसाधन अधिक नहीं हैं। इसके अलावा एंटी स्मॉग गन, धूल की सफाई के लिए पर्याप्त रोड स्वीपिग मशीनें भी नहीं हैं। अब इन मशीनों को खरीदने का रास्ता साफ होगा। अभी तक धूल वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव और सैनिटाइजेशन भी पेयजल के टैंकरों से कराया जाता है। अब इनके लिए अलग वाहन खरीदे जा सकेंगे। रकम मिलने पर कूड़ा उठाने के साथ ही निस्तारण करने वाले वाहनों की बढ़ोतरी होगी। नगर निगम मिली रकम बरेली - 22.31 करोड़

मुरादाबाद - 21.71 करोड़

गोरखपुर - 21.5 करोड़

अलीगढ़ - 20.57 करोड़

मथुरा-वृंदावन - 18.54 करोड़

सहारनपुर - 16.85 करोड़

फिरोजाबाद - 14.48 करोड़

झांसी - 14.19 करोड़

शाहजहांपुर - 9.02 करोड़

अयोध्या - 8.97 करोड़ 15वें वित्त आयोग से 22.31 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे नगर निगम अपने संसाधनों की कमी दूर करेगा। कूड़ा निस्तारण और पेयजल आपूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर रकम खर्च की जाएगी।

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.