Move to Jagran APP

223 निगेटिव, सर्विलांस अधिकारी के बेटे व टीम के चार सदस्यों समेत 37 पॉजिटिव

संक्रमण तेजी से बढ़ रहा। शनिवार को भी जिले में 37 संक्रमित मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के चार सदस्य सर्विलांस अधिकारी का बेटा कलेक्ट्रेट कोविड-19 के पांच कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 02:05 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 02:05 AM (IST)
223 निगेटिव, सर्विलांस अधिकारी के बेटे व टीम के चार सदस्यों समेत 37 पॉजिटिव
223 निगेटिव, सर्विलांस अधिकारी के बेटे व टीम के चार सदस्यों समेत 37 पॉजिटिव

बरेली, जेएनएन : संक्रमण तेजी से बढ़ रहा। शनिवार को भी जिले में 37 संक्रमित मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के चार सदस्य, सर्विलांस अधिकारी का बेटा, कलेक्ट्रेट कोविड-19 के पांच कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, बहेड़ी में पांच, शहर के रामपुर गार्डन निवासी व्यापारी व सुभाष नगर के एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आइवीआरआइ से शनिवार को कुल 254 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 31 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा दो सैंपल प्राइवेट लैब और दो ट्रू नेट से पॉजिटिव आए हैं। जिले में एक साथ 37 संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिताएं और बढ़ गई हैं। दो दिन पहले कलेक्ट्रेट में मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने जांच की थी। इसमें कोविड-19 कंट्रोल के कर्मचारी भी शामिल थे। इनमें पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, कटरा चांद खा निवासी अधेड़, बंशीनगला मढ़ीनाथ व एजाजनगर गौटिया निवासी युवक, कालीबाड़ी निवासी वृद्ध, बहेड़ी के रामलीला मैदान निवासी दो लोगों समेत पांच लोग पॉजिटिव हैं। इफको टाउनशिप निवासी संक्रमित के एक स्वजन भी संक्रमित हैं। वहीं सुभाष नगर निवासी तिलक कालोनी निवासी एक चिकित्सक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीएसओ ने दोबारा कराया सैंपल

loksabha election banner

जिला सर्विलांस अधिकारी का सैंपल गायब या कहें लीक होने के चलते उन्होंने शनिवार को दोबारा सैंपल दिया है। उन्होंने एल-2 अस्पताल में ही अपनी सैंपलिग कराई है। 48 घंटे बंद रहेगा सीएमओ ऑफिस

सीएमओ ऑफिस में संचालित जिला सर्विलांस अधिकारी की टीम के चार कर्मचारी पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप की स्थिति है। जो कर्मचारी शुक्रवार तक वहीं थे और वे कई लोगों के संपर्क में भी आए, इसके चलते लोग डरे हुए हैं। अब 48 घंटे तक सीएमओ आफिस बंद रहे। यहां सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। कंट्रोल रूम दो दिन बंद

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूप में पांच कर्मचारी संक्रमित आने के चलते दो दिन तक इसे बंद रहेगा। कमरा भी दो दिन तक सैंनिटाइज्ड किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.