टप्पेबाजों ने मजदूर से 15 हजार लूटे
दिल्ली से मजदूरी की रकम इकट्ठी कर रक्षाबंधन पर्व मनाने घर लौट रहे एक युवक को टप्पेबाजों ने लूट लिया।
संसू, भमोरा: दिल्ली से मजदूरी की रकम इकट्ठी कर रक्षाबंधन पर्व मनाने घर लौट रहे एक युवक से वैन सवार बदमाशों ने 15 हजार रुपये व कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने एक किमी तक दौड़कर उनका पीछा किया लेकिन वे गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनपद बदायूं के थाना विनावर क्षेत्र के ग्राम सिकरोडी का अनुज पुत्र सुखलाल दिल्ली में मजदूरी करता है। वह रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए घर आ रहा था। शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे वह भमोरा चौराहे पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी समय उसके पास एक वैन आकर रूकी। उसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने युवक से कहा कि उन्हें मूसाझाग में बच्चों की छात्रवृत्ति की रकम पहुंचाने जाना है। उन्होंने युवक को बातों में फंसाकर गाड़ी में बैठा लिया। उसने युवकों से कहा कि वह उसे विजय नगला तक के लिए बैठा ले, दोनों युवक उसे बैठाकर बदायूं मार्ग पर चले गए। एक किमी आगे जाकर उन्होंने गाड़ी रोकी तथा उससे कहा कि सामने के स्कूल में बच्चों के बैग देने हैं। तुम यहीं रुको। हम अभी आते हैं। युवक अपना बैग लेकर उतरने लगा तो अंदर बैठे एक युवक ने उसका बैग वहीं छीन लिया। वह गाड़ी लेकर बरेली की ओर भाग गए। युवक उनके पीछे दौड़ा लेकिन वे फरार हो गए। उसने भमोरा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी है। दिल्ली में करता है मजदूरी
जनपद बदायूं के थाना विनावर क्षेत्र के ग्राम सिकरोडी का अनुज पुत्र सुखलाल दिल्ली में मजदूरी करता है। वह रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए घर आ रहा था। शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे वह भमोरा चौराहे पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी समय उसके पास एक वैन आकर रूकी। उसमें दो लोग सवार थे।