Coronavirus News Update : बरेली में पांच की मौत, 108 लोग मिले संक्रमित
Bareilly Coronavirus News Update जिले में शुक्रवार को 108 लोग संक्रमित मिले है।आइवीआरआइ से 22 ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट में 67 लोगों की जबकि प्राइवेट लैब से 19 लोगो की जांच हुई हैहैं।
बरेली, जेएनएन ।Bareilly Coronavirus News Update : जिले में शुक्रवार को 108 लोग संक्रमित मिले। शुक्रवार को आइवीआरआइ से 22, ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट में 67 लोगों की जबकि प्राइवेट लैब से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2425, जबकि सक्रिय संक्रमित 1626 और स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 733 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 70 पर पहुंच गया है।
कोविड-19 के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लाजपतनगर के दो लोग, कर्मचारी नगर के दो, मढ़ीनाथ निवासी मां-बेटी, शेरगढ़ स्थित गैस एंजेसी के तीन कर्मचारी, ¨सधु नगर के चार, संजय नगर के एक परिवार के चार लोगों समेत सात, फतेहगंज पश्चिमी निवासी मां बेटा, नैनीताल रोड के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा फरीदपुर के मुहल्ला परा के छह, बकसुरिया निवासी एक, क्राइम ब्रांच के एक पुलिस कर्मी, सीएचसी भमोरा महिला डाक्टर भी संक्रमित मिली हैं।
वहीं शहर के पॉश कालोनी ¨सधु नगर में तीन, रामवाटिका, राजेंद्र नगर में चार चार लोग व शास्त्रीनगर निवासी दो लोगों समेत 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाइबिटीज, हाइपर टेंशन व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे मृतक जिन लोगों की मौत हुई उनमें बदायूं के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला भी शामिल हैं। इसके अलावा जगदीश विहार प्रेमनगर निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, किला क्षेत्र की रहने वाली 41 वर्षीय महिला, प्रेमनगर के विष्णुपुरी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग व सुरेश शर्मा नगर निवासी वृद्धा की भी मौत हो गई। इन सभी को निमोनिया, डायबिटिक, हाइपर टेंशन, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियां थीं।
पिता-पुत्र समेत छह संक्रमित
शाही क्षेत्र के एक गावं से ग्राम जैतपुर शरीफपुर में घायल रिश्तेदार को देखने आए पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। ग्राम लोहारी में दो सप्ताह पूर्व हिमाचल से आए दंपती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नोहरा हसनपुर व पटपरागंज में दिल्ली से आए दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। मझगवां सीएचसी प्रभारी डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि पांच लोगों को होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया है, जबकि पटपरागंज के युवक को बरेली भेजा गया है।
कोरोना पॉजिटिव निकले मां-बेटे
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में मां-बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने सीएचसी पर जांच कराई थी। उन्हें घर में ही क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन ने मुहल्ले को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया है। ईओ आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज्ड कराया जाएगा।
संक्रमित मिला लिपिक, बंद हुआ कामकाज
एसडीओ कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कामकाज रोक दिया गया। एसडीओ विजय कनौजिया ने बताया कि अन्य सभी की जांच कराई जा रही है। अग्रिम आदेशों तक कार्यालय में कार्य रोक दिया गया है। संक्रमित पाया गया कर्मी यहीं स्थित हाइडिल कालोनी में रहता है। कालोनी को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी है।
फरीदपुर में महिला सिपाही समेत तीन संक्रमित
बरेली जिले की तहसील फरीदपुर में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को थाने की एक महिला सिपाही सहित तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए तीन लोगों में गांव रम्पुरिया, आनंद बिहार कालोनी के रहने वाले दो लोग शामिल हैं। वहीं एक महिला थाने की सिपाही भी संक्रमित है। अब तहसील क्षेत्र में कुल 186 संक्रमित हो गए हैं।